ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
झारखण्ड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में ‘दोहरा’ मौसम! गुमला में 5 डिग्री के साथ कड़ाके की ठंड, तो चाईबासा में पसीने छुड़ा रही गर्मी

रांचीः झारखंड में सर्दी का सितम जारी है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. बेशक, अधिकतम पारा सामान्य से थोड़ा ऊपर चला गया है, लेकिन कुछ जिलों में न्यूनतम पारा अभी भी बरकरार है. धूप में हल्की गर्मी लग रही है तो शाम होते ही सर्दी सताने लगती है. कुछ दिन पूर्व तक ऐसा लगने लगा था, मानो सर्दी की विदाई शुरु हो गई है. लिहाजा, तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों के सेहत पर असर पड़ रहा है.

न्यूनतम पारा में कमी से सर्दी बढ़ी

मौसम केंद्र, रांची की ओर से 10 फरवरी को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में गुमला जिला ने सबसे ज्यादा सर्दी की मार झेली है. गुमला का न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. दूसरे स्थान पर 7.1 डिग्री के साथ खूंटी जिला और 7.4 डिग्री का साथ लोहरदगा जिला तीसरे नंबर पर रहा है. रांची का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री, जमशेदपुर का 13.6 डिग्री. बोकारो का 8.7 डिग्री, डाल्टनगंज का 7.7 डिग्री और सिमडेगा का 9.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. वहीं पाकुड़, सरायकेला, कोडरमा और लातेहार का तापमान 10 डिग्री से 12.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है.

अधिकतम पारा में नहीं हुआ है कोई खास बदलाव

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा गर्मी चाईबासा में महसूस की गई है. यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा है. वहीं सरायकेला जिला 31.0 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा, जबकि जमशेदपुर, बोकारो और डाल्टनगंज में पारा 29 डिग्री से 30 डिग्री के बीच रहा है. रांची का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. शेष जिलों में अधिकतम पारा 25 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. मौसम केंद्र का मानना है कि 11 फरवरी तक तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. इसका मतलब है कि कल भी सर्दी का दौर जारी रहेगा.

आने वाले दिनों में सर्दी नहीं छोड़ने वाली पीछा

पूर्वानुमान की बात करें तो 12 फरवरी से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों तक फिर से न्यूनतम पारा में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. आने वाले दिनों में सुबह के वक्त कुहासा और बाद में मौसम के साफ और शुष्क रहने की संभावना है. मौसम केंद्र की रिपोर्ट से साफ है कि अभी सर्दी से पीछा नहीं छूटने वाला है. क्योंकि मौसम केंद्र ने भी सर्दी से बचाव को लेकर एहतियात बरतने की सलाह दी है.

Related Articles

Back to top button