ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
झारखण्ड

झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात

रांचीः झारखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. फरवरी के मध्य में ही राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है. मौसम केंद्र, रांची की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई, जबकि दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का असर बना रहा.

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से कम

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा डाल्टनगंज में 31.4 डिग्री, जमशेदपुर और बोकारो थर्मल में 31.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम है. एकमात्र लातेहार जिला है, जहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 22.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है.

सबसे ठंडा रहा गुमला

वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो गुमला में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. जहां तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा. डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री, हजारीबाग में 9.3 डिग्री, रांची में 10.4 डिग्री और जमशेदपुर में 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा नहीं हुई. वहीं, सबसे कम दृश्यता जमशेदपुर में 2000 मीटर दर्ज की गई.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले 2 से 3 दिनों के दौरान झारखंड के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की संभावना है. जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी. फिलहाल राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.

झारखंड में सर्दी अब विदा लेने की कगार पर है और गर्मी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है. दिन में बढ़ती गर्मी और रात की हल्की ठंड के बीच लोगों को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Related Articles

Back to top button