ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
पंजाब

AAP Internal Crisis: विधायकों की अनदेखी और दिल्ली टीम का दबदबा; क्या आम आदमी पार्टी में होने वाली है बड़ी टूट? जानें पूरा मामला

लुधियाना : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर बगावत का साया मंडरा रहा है। इसके संकेत उस प्रक्रिया से मिले हैं, जिसमें विधायकों को साइड लाइन करके दिल्ली टीम के जरिए डिटेल जुटाई जा रही है। अगर पंजाब के सियासी माहौल की बात करें तो किसी भी चुनाव से पहले नेताओं के बड़े पैमाने पर पार्टियां बदलने की रिवायत चल रही है। यही हालात 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर आम आदमी पार्टी के सामने पैदा होने वाले हैं। क्योंकि आम आदमी पार्टी की पतली हालत को ध्यान में रखते हुए कई विधायक विधानसभा चुनाव से पहले नया रास्ता ढूंढ रहे हैं। इनमें लुधियाना के दो शहरी विधायकों के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कांग्रेस या भाजपा के संपर्क में हैं।

इसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी द्वारा भी बगावत से निपटने के लिए दूसरे विकल्प पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत सभी विधानसभा क्षेत्र के एक्टिव कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है। इस काम के लिए विधायकों को साइड लाइन करके दिल्ली टीम को लगाया गया है। जिस दिल्ली टीम द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार के कामकाज को पूरी तरह से कंट्रोल करने का आरोप विपक्षी पार्टियों के नेताओं द्वारा लगाया जा रहा है।

कईयों की टिकट बदलने से लेकर काटने तक की हो रही है चर्चा 

आम आदमी पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान कई विधायकों की टिकट बदलने से लेकर काटने तक की चर्चा हो रही है। इनमें मुख्य रूप से वो विधायक शामिल है, जिन पर करप्शन के आरोप लग रहे हैं या उनसे जुड़े विवाद सामने आए हैं। इस संबंध में फीडबैक आम आदमी पार्टी के पास पहुंचा है और अलग से सर्वे भी करवाया जा रहा है। इसके आधार पर पब्लिक के नेगेटिव रिस्पॉन्स वाले विधायकों की छुट्टी करने का फैसला किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button