ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
झारखण्ड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना, 9 मार्च के लिए तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

रांचीः झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रह सकता है. मौसम केंद्र रांची के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार 7 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं 8 मार्च को राज्य के पूर्वी जिलों में बादल छाने और गरज के साथ हल्की वर्षा की संभावना है.

सतर्क रहने की सलाह

9 मार्च को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य हिस्सों में मौसम कुछ ज्यादा सक्रिय रह सकता है. इस दिन कहीं-कहीं गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश के आसार

इसके बाद 10 मार्च को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो 7 से 9 मार्च के बीच आंशिक बादल छाने और गरज वाले बादल बनने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि 11 और 12 मार्च को मौसम के साफ और शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

अधिकतम और न्यूनतम तापमान का हाल

रांची मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 16.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रहा. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 22.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है. इसी तरह डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री रहा. बोकारो में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 21.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

Related Articles

Back to top button