ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
छत्तीसगढ़

धमतरी में ‘खूनी’ रफ्तार का कहर! तरबूज से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर; एक की मौके पर मौत, हाईवे पर मची चीख-पुकार

धमतरी: एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है. देर रात एक ट्रक ने तरबूज से भरे पिकअप वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. एक युवक घायल है.

टायर बदलने के दौरान ट्रक चालक ने मारी टक्कर

यह हादसा धमतरी नेशनल हाइवे 30 में रायपुर रोड में डीपीएस स्कूल के पास हुआ है. जानकारी के अनुसार मानपुर से कलिंदर (तरबूज) भरकर जा रही एक पिकअप क्रमांक CG04 PQ 8948 धमतरी फोरलेन में डीपीएस स्कूल के पास पंचर हो गई. पिकअप का ड्राइवर और साथी सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे अशोक लीलैंड के ट्रक CG17 KU7583 ने पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक में आयरन (कच्चा लोहा) भरा था, जिसे रायपुर ले जाया जा रहा था.

पिकअप चालक की मौत

इस हादसे में पिकअप चालक चेतन साहू उम्र 25 वर्ष भेंड्री मगरलोड निवासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि सहयोगी तरुण साहू उम्र 18 वर्ष को हाथ में चोट आई है. घटना बीती रात लगभग 1 बजे की बताई जा रही है.

ट्रक चालक फरार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद कुछ दूर जाकर ट्रक भी पलट गया. ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

ट्रक को जप्त कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है. यातायात को बहाल कर दिया गया है-राजेश जगत, अर्जुनी थाना प्रभारी

जिला अस्पताल में घायल का इलाज

घटना की सूचना मिलने पर वरदान परमार्थ सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डूमन साहू, योगेश साहू और अमन साहू मौके पर पहुंचे. उनकी मदद से शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी पहुंचाया गया. वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Related Articles

Back to top button