ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
झारखण्ड

कुदरत की मार! दियारा में बारिश और तूफान से रबी फसलें बर्बाद; खून के आंसू रो रहा किसान, सरकार से लगाई मुआवजे की गुहार

साहिबगंज: जिले में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने किसानों को गहरी चोट पहुंचाई है. जिले के दियारा इलाके में सैकड़ों एकड़ रबी फसल आंधी और बारिश से बर्बाद हो गई है. किसान लंबे समय से ऐसी आपदाओं से जूझते आ रहे हैं, लेकिन सरकार और जिला प्रशासन की ओर से केवल सांत्वना के अलावा कोई ठोस मुआवजा नहीं मिल पाता, जिससे वे हर बार ठगा हुआ महसूस करते हैं.

बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही

बीते दिनों रात में आई बेमौसम बारिश, आंधी और तूफान ने किसानों के लिए भारी तबाही मचाई. गंगा किनारे के क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ में लगी मक्का की फसल तेज हवाओं से गिरकर जमीन पर बिछ गई. इन पौधों में दाना बन चुका था और कुछ दिनों में पकने के बाद कटाई होनी थी, लेकिन आपदा ने फसल को पूरी तरह जवाब दे दिया. किसान अपनी फसल देखकर बेहद चिंतित हैं और अपनी किस्मत पर आंसू बहा रहे हैं.

सदर प्रखंड के 11 पंचायतों में सबसे अधिक क्षति

सदर प्रखंड के 11 पंचायतों में भारी नुकसान हुआ है. इनमें गंगा प्रसाद पूर्व, किसन प्रसाद, रामपुर दियारा, लालबथानी उत्तर व दक्षिण, गंगा प्रसाद पूर्व मध्य, सकरीगाली और हाजीपुर दियारा प्रमुख हैं. मक्का के अलावा गेहूं और सरसों की फसलों को भी काफी क्षति पहुंची है.

किसानों ने मुआवजे की मांग की

स्थानीय किसानों ने बताया कि लालबथानी सरपंच टोला में ही 50 बीघा से अधिक मक्का फसल जमीन पर गिर गई. कटाई का समय नजदीक था, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने सब कुछ बर्बाद कर दिया. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खरीफ सीजन में मक्का डूब जाता है, जबकि रबी सीजन में ऐसी आपदा से फसल गिरकर बर्बाद हो जाती है. किसानों ने सरकार से हर संभव मदद और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है.

जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि किसानों की बर्बाद फसल देखकर वे काफी दुखी और मर्माहत हैं. उन्होंने जिला प्रशासन से मिलकर किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया है. सुनील यादव ने बताया कि बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी मक्का फसल को पूरी तरह तबाह कर दिया. फसल कुछ दिनों में कटकर घर पहुंचने वाली थी, लेकिन आपदा ने सब कुछ निगल लिया.

किसान अब जिला प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कोई अधिकारी आए और उनकी मेहनत का कुछ हिस्सा कम से कम मुआवजे के रूप में मिले. अभी तक किसी भी पदाधिकारी या कर्मचारी द्वारा नुकसान का संज्ञान नहीं लिया गया है, जिससे किसानों में गुस्सा और नाराजगी बढ़ रही है.

Related Articles

Back to top button