ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
छत्तीसगढ़

Kawardha Forest Fire: लावा के जंगलों में लगी भीषण आग, करोड़ों की वन संपदा राख; वन्यजीवों के अस्तित्व पर गहराया संकट

कवर्धा: रेंगाखार सर्किल अंतर्गत लावा-बेरला बीट के जंगल में भीषण आग की घटना सामने आई है. आग लगने की वजह से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. आग इतनी भयावह है कि देखते ही देखते जंगल का एक बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया. दर्जनों पेड़ जलकर खाक हो गए. आग की वजह से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आग काफी दूर से दिखाई पड़ रहा है. धुएं के गुबार की वजह से आसमान भी काला नजर आ रहा है.

लावा-बेरला बीट में लगी आग

आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है. वन विभाग की टीमें आग लगने की वजहों को पता करने में जुट गई हैं. स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत है कि आग लगने की खबर तत्काल वन विभाग को फोन के माध्यम से दे दी गई. बावजूद इसके वन विभाग के कर्मचारी काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंचे. ग्रामीणों का कहना है कि आग बुझाने की जो व्यवस्था वन विभाग के पास होनी चाहिए थी वो नहीं है. इसकी वजह से इस तरह के हादसों पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी

जंगल में लगी आग को बुझाने की कोशिशें जारी हैं. वन विभाग की टीम लगातार आग को फैलने से रोकने के लिए पर्याप्त इतंजाम कर रही है. गर्मी और कड़ी धूम की वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कत हो रही है. हवाओं की वजह से भी आग तेजी से फैल रही है. आग पर काबू पाने के बाद ये साफ हो पाएगा कि आग से कितना नुकसान वन विभाग को हुआ. आग लगी है या लगाई गई है इसका पता लगाया जा रहा है.

डीएफओ का बयान

वन मंडल अधिकारी निखिल अग्रवाल ने बताया कि रेंगाखार रेंज के लावा- बेरला वन परिक्षेत्र में अज्ञात कारण से आगजनी हुई है, घटना कि सूचना मिलते हैं वनकर्मियों कि टीम मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button