ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा

हरियाणा के कर्मचारियों की मौज! 2267 संविदा कर्मियों का कार्यकाल 1 साल बढ़ा; 31 मार्च की डेडलाइन खत्म, अब 2027 तक सुरक्षित हुई नौकरी

चंडीगढ़: हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) में अनुबंध (Contract) पर तैनात हजारों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने निगम में कार्यरत 2267 संविदा कर्मचारियों के सेवा विस्तार (Extension) को मंजूरी दे दी है। इन कर्मचारियों का कार्यकाल 31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाला था, जिसे अब एक वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

निगम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इन कर्मचारियों की सेवाएं अब 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी। यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए संजीवनी बनकर आया है जो अपने भविष्य और रोजगार को लेकर चिंतित थे।

इन कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ
यह सेवा विस्तार मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रेणियों पर लागू होगा। यह लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के जरिए तैनात किए गए हैं। विस्तार का लाभ मुख्य रूप से ग्रुप सी और डी श्रेणी के कर्मचारियों को मिलेगा।  ये कर्मचारी न केवल पंचकूला स्थित मुख्यालय, बल्कि प्रदेश भर के विभिन्न फील्ड कार्यालयों और सब-स्टेशनों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 हरियाणा सरकार की 30 जून 2022 की ‘कॉन्ट्रैक्चुअल पर्सन्स पॉलिसी’ के तहत यह निर्णय लिया गया है। सरकार की इस नीति का उद्देश्य कुशल मैनपावर की निरंतरता बनाए रखना और अनुभवी कर्मचारियों की सेवाओं का लाभ उठाना है

Related Articles

Back to top button