ब्रेकिंग
Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ...
छत्तीसगढ़

Suspicious Death Case: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, मौके पर मिले कागज में 2 लोगों के नाम; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

दुर्ग : सुपेला थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. शुरुआती तौर पर इसे सुसाइड माना जा रहा है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिससे मामला और भी उलझ गया है. आपको बता दें कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके किराए के घर में फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान मोहन रामटेक के रूप में हुई है, जो पिछले तीन महीनों से यहां रहकर पेंटिंग का काम कर रहा था.

मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना

शनिवार सुबह मकान मालिक को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दो नाम—राजू पाल और सोनिया गोस्वामी का जिक्र किया गया है. इन नामों के सामने आने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है. वहीं मृतक के भाई नवीन रामटेके ने गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का. फिलहाल पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है-सुखनंदन राठौर ,एएसपी

जांच के बाद ही सच आएगा सामने

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई इस घटना ने कई तरह की आशंकाएं पैदा की है. जहां एक ओर मौके से मिले सुसाइड नोट में दो लोगों का नाम है,तो वहीं दूसरी ओर परिजन इसे हत्या मानकर चल रहे हैं.बहरहाल युवक की मौत कैसे हुई,इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही लग पाएगा.

आत्महत्या कोई समाधान नहीं है

यदि आपके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी मित्र को लेकर चिंतित हैं, या आपको भावनात्मक सहारे की आवश्यकता है, तो हमेशा कोई न कोई आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है. स्नेहा फाउंडेशन को 04424640050 पर कॉल करें (24×7 उपलब्ध) या टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन iCall पर 9152987821 पर कॉल करें

Related Articles

Back to top button