ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
झारखण्ड

खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- ‘मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो’, फायरिंग के बाद दोनों गिरफ्तार

गढ़वा: जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के नरखोरिया कला गांव में 28 मार्च 2026 को गोली चली थी. जहां 51 वर्षीय उमेश मेहता को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की. घटना के बाद थाना कांड संख्या 65/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई.

एसआईटी गठित कर छापेमारी

सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई. जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पीछा करते हुए संदिग्ध युवक को बेंगासी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम 26 वर्षीय संदीप कुमार सिंह बताया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और खोखा बरामद किया गया.

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा

आरोपी संदीप कुमार सिंह का एक युवती से 2021 से प्रेम संबंध था. इसी बीच युवती की शादी उमेश मेहता के बेटे से तय हो गई. शादी से नाराज होकर आरोपी और युवती ने मिलकर साजिश रची कि लड़के या उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाया जाए, ताकि शादी टूट जाए. योजना के तहत आरोपी 27 मार्च की रात बोकारो से गढ़वा पहुंचा और होटल में ठहरा. अगले दिन युवती से मिली जानकारी के आधार पर वह मौके पर पहुंचा और उमेश मेहता की दुकान पर सिगरेट मांगने के बहाने गोली चला दी.

इस मामले में मुख्य आरोपी संदीप कुमार सिंह के साथ गढ़वा के ही 24 वर्षीय रजनी मेहता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया.

Related Articles

Back to top button