ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

नेहा कक्कड़ ने किया कमाल, दुनियाभर के इंटरनेशनल सिंगर्स को पछाड़ते हुए यूट्यूब पर बनाया ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने सिंगिंग करियर में कई हिट गानें दिए हैं। नेहा अपने गानों की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। नेहा न सिर्फ अपने गानों बल्कि अपने ड्रेंसिंग सेंस की वजह से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। इसी बीच उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिसके बारे में जानकर आपको भी उन पर गर्व महसूस होगा। नेहा कक्कड़ ने दुनियाभर के इंटरनेशनल सिंगर्स को पछाड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो कि भारतीयों के लिए काफी खुशी की बात है। इसी नए रिकॉर्ड के साथ ही वह इंटरनेशनल स्टार भी बन गई हैं।

दरअसल, एक्स एक्ट्स चार्ट्स ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है। एक्स एक्ट्स चार्ट्स की इस लिस्ट में ऐसी महिलाओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें साल 2019 में यूट्यूब पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा गया है। आपको जानकर खुशी होगी कि नेहा एक्स एक्ट्स चार्ट्स की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फैंस के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या होगी कि नेहा कक्कड़ ने कई इंटरनेशनल स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए यह रैंकिंग हासिल की है।

एक्स एक्ट्स चार्ट्स की लिस्ट की बात करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर जगह बनाई है कार्डी बी (Cardi B) ने। जिन्हें 4.8 बिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं नेहा कक्कड़ को 4.5 बिलियन व्यूज मिले हैं। जिसके साथ वह दूसरे नंबर पर हैं। नेहा ने इस लिस्ट में सेलेना गोमेज, बिली एलिस, माइली सायरस, ब्लैकपिंक, केरल जी, निकी मिनाज और ग्रैंड जैसे पॉपुलर सिंगर्स को पछाड़ने के बाद यह जगह बनाई है।

इस बात की जानकारी नेहा कक्कड़ ने इंस्टग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस से इस खुशी को जाहिर किया। नेहा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button