ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

महाराष्ट्र व मध्‍य प्रदेश सरकार ने किया श्रमिकों के परिजनों के लिए मदद का ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद हादसे में मारे गये श्रमिकों के परिजनों के लिये पांच-पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज चौहान ने भी हादसे के शिकार हुए श्रमिकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी और श्रमिकों की मौत पर दुख जताया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक ट्रेन दुर्घटना में राज्य के 14 प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। बता दें कि मध्य प्रदेश के 14 प्रवासी मजदूर, जो रेल पटरियों पर सो रहे थे, शुक्रवार की तड़के महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले के करमाड़ स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, “मैंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और उनके परिवारों को सहायता के अलावा दुर्घटना की जांच की मांग की है,” मृत मजदूरों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि घायल प्रवासियों की देखभाल करने और उनके इलाज की आवश्यक व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों की एक टीम औरंगाबाद भेजी जाएगी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सुबह 5.15 बजे रेलवे ट्रैक पर प्रवासी श्रमिकों के ऊपर से एक खाली मालगाड़ी गुजरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 14 मजदूरों की  मौके पर ही मौत हो गयी  और दो मजदूर घायल बताये जा रहे हैं । मिली जानकारी के अनुसार ये श्रमिक भुसावल से पैदल मध्‍य प्रदेश जा रहे थे और रेल पटरियों के किनारे किनारे चल रहे थे । पैदल चलने के कारण थकान महसूस होने पर पटरियों पर ही सो गये ।

Related Articles

Back to top button