ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
महाराष्ट्र

Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार; एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत 9 की मौत

Nashik Road Accident: महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पानी से भरे कुएं में जा गिरी. इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के 6 मासूम बच्चे शामिल हैं. यह हादसा दिंडोरी कस्बे में शुक्रवार देर रात हुआ

मृतक सभी इंदोरे गांव के बताए जा रहे हैं. एक ही परिवार के इतने लोगों की अचानक मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है. हादसे में सुनील दरगुडे, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की भी जान चली गई. मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी है. कुएं में गिरी कार को निकालने के लिए क्रेन को मंगाना पड़ा. इसी की मदद से काफी मशक्कत से कार को कुएं से बाहर निकाला गया.

कुएं में गिरी कार

जानकारी के अनुसार, दरगुडे परिवार एक निजी कोचिंग क्लास के कार्यक्रम से लौट रहा था. देर रात का समय होने के कारण सड़क पर रोशनी कम थी. इसी दौरान कार चालक का वाहन से नियंत्रण अचानक छूट गया और कार सीधे सड़क किनारे बने गहरे कुएं में जा गिरी. कुएं में पानी भरा होने के कारण किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. राहत और बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा. इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान में हिस्सा लिया.

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

काफी मशक्कत के बाद बचाव दल ने सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं.

फिलहाल दिंडोरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में चालक द्वारा नियंत्रण खोने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button