ब्रेकिंग
Rajgarh Car Accident News: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित स्विफ्ट कार तालाब में गिरी, 5 लोगो... Gen-Z के ऐतिहासिक आंदोलन के सामने झुकी सरकार, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने के बाद भी नहीं माने... शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA...
पंजाब

सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को घेरा, ओलावृष्टि से खराब हुई फसल पर मुआवजा दे सरकार

चंडीगढ़/पंजाब: अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann और Aam Aadmi Party पर तीखा हमला बोला है। अपने ट्वीट में उन्होंने हाल ही में ओलावृष्टि से खराब हुई गेहूं की फसल को लेकर किसानों के लिए तुरंत 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह वादा आम आदमी पार्टी ने 2022 के चुनावी घोषणा पत्र में किया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया।

सुखबीर बादल ने कहा कि Shiromani Akali Dal की ओर से गेहूं और धान पर आढ़तियों के लिए एमएसपी पर 2.5% कमीशन बहाल करने की भी जोरदार मांग की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने मजबूती से उठाने में नाकाम रहे हैं और अपनी विफलता स्वीकार करने के बजाय आढ़तिया समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसके अलावा, सुखबीर ने मोगा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि किसान सिर्फ मुख्यमंत्री से मिलकर यह सवाल पूछना चाहते थे कि शंभू और खनौरी धरना स्थलों से उनकी ट्रॉलियां क्यों उठाई गईं। अंत में उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुख्यमंत्री जनता का सामना करने से क्यों बच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button