ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
लाइफ स्टाइल

Weight Gain and AC: क्या 24 घंटे AC में रहने से फूलने लगता है शरीर? एक्सपर्ट्स ने बताया वजन बढ़ने का असली सच

चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए अमूमन घर में एयर कंडीशनर AC का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है. चाहे ऑफिस हो, घर हो या फिर मॉल, मेट्रो और बस…अमूमन जगहों पर आपको एसी का यूज किया जा रहा है. ऐसे में कई लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय AC में ही बिताते हैं. वैसे तो कई लोग मानते हैं कि एसी का ज्यादा इस्तेमाल हमारी सेहत पर बुरा असर डालता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लंबे समय तक एसी में बैठने से वजन भी बढ़ सकता है. ये सवाल इस वक्त कई लोगों के मन में घूम रहा है.

दरअसल, कई लोग मानते हैं कि ठंडी जगह पर रहने से शरीर कम एक्टिव हो जाता है, जिससे कैलोरी बर्न कम होती है और वजन बढ़ सकता है. वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ एक मिथक मानते हैं. ऐसे में सच क्या है, यह जानना बेहद जरूरी है. अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम एक्सपर्ट से जानेंगे कि क्या वाकई एसी में बैठने से वजन बढ़ता है या नहीं.

AC में ज्यादा समय बिताने से बढ़ता है वजन?

इस सवाल को लेकर टीवी9 भारतवर्ष ने सफदरजंग अस्पताल के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर से बातचीत की. उन्होंने बताया कि लंबे समय तक एसी में बैठे रहने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे स्लो हो सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ठंडे माहौल में शरीर को अपना तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती, जिससे कैलोरी कम खर्च होती है. अगर इसके साथ आप ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं, तो यह असर और बढ़ जाता है और समय के साथ वजन बढ़ने की संभावना भी बढ़ सकती है.

AC में बैठने का ये भी है नुकसान

NCIB के मुताबिक, लगातार एसी में रहने से शरीर की नेचुरल तापमान सहन करने की क्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है. World Health Organization से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, जब शरीर बार-बार एक ही ठंडे माहौल में रहता है, तो वह बाहरी गर्मी या ठंड के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता (adaptation) खोने लगता है. इसका असर ये होता है कि मौसम बदलने पर शरीर जल्दी अंकंफर्टेबल हो जाता है. इससे सांस से जुड़ी समस्याएं और फिजिकल स्ट्रेस बढ़ सकता है.

एसी में बैठें तो इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप पूरा दिन एसी में बिताते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर सेहत को हेल्दी रख सकते हैं. जैसे एसी में बैठें तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि डिहाइड्रेशन से बचे रहें. इसके अलावा हर 1-2 घंटे में एसी से निकलकर नेचुरल हवा भी लें. साथ ही कोई एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं. कोशिश करें कि बहुत ज्यादा ठंडे तापमान में रहने से बचें.

Related Articles

Back to top button