ब्रेकिंग
Darbhanga News: दरभंगा में दूल्हा बदलने के आरोप पर हंगामा, दुल्हन ने अधेड़ से शादी से किया इनकार MP CM in Delhi Metro: दिल्ली में आम आदमी बने सीएम मोहन यादव, कारकेड छोड़ मेट्रो से किया सफर Muzaffarpur School Violence: मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल ... Delhi Crime: निर्भया कांड जैसी खौफनाक वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे यूपी के आरोपी, बिहार की बस में ह... Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे एमपी-राजस्थान, दिल्ली में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी; मौसम... PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत...
मनोरंजन

Mahavatar Movie Casting: विकी कौशल की ‘महावतार’ में हुई इस 800 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, दीपिका पादुकोण का कटा पत्ता?

Mahavatar Update: जिन फिल्मों का साल 2026 में बेसब्री से इंतजार हो रहा है, उस लिस्ट में विकी कौशल की ‘लव एंड वॉर’ शामिल हैं. जी हां, इस पिक्चर में वो रणबीर कपूर के साथ मिलकर संजय लीला भंसाली के लिए काम कर रहे हैं. साथ ही आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के चक्कर में सबसे बड़ी टेंशन विकी कौशल के लिए बनी हुई हैं, क्योंकि यहां इस फिल्म का काम पूरा नहीं हो रहा. उधर दूसरी तरफ उन्हें जल्द ही ‘महावतार’ की शूटिंग शुरू करनी है. पहले ही इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है. वैसे एक्टर का पलड़ा भारी है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्म ‘छावा’ रही थी, जिसने 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार किया था. कुछ दिनों पहले जानकारी मिल रही थी कि ‘महावतार’ के लिए दीपिका पादुकोण से चर्चा हो रही है. पर लगता है कि अब कोई और ही बाजी मार गई है.

विकी कौशल ने अपने अभिनय से हर बार साबित किया है कि क्यों वो फिल्ममेकर्स के लिए टॉप च्वाइस रहे हैं. बात फिल्म ‘उधम सिंह’ की हो या फिर ‘सैम बहादुर’ की… कुछ फिल्मों को बेस्ट का टैग पाने के लिए किसी बॉक्स ऑफिस आंकड़े की जरूरत नहीं होती. खैर, जिस एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री की जानकारी मिल रही हैं, वो भी अपने दम पर एक बड़ी BLOCKBUSTER दे चुकी हैं. इसी बीच जानिए क्या अपडेट फिल्म पर आ गया है.

विकी की ‘महावतार’ में कौन आ गईं?

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि डायरेक्टर अमर कौशिक और मैडॉक फिल्म्स ने श्रद्धा कपूर को कॉन्टैक्ट किया है. पहले ही ‘स्त्री 3’ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, अब मेकर्स चाहते हैं कि श्रद्धा कपूर ‘महावतार’ में लीड रोल निभाए. दरअसल फिल्म में विकी कौशल भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे हैं. जबकि उनके अपोजिट फीमेल लीड के लिए श्रद्धा कपूर ही उनकी पहली पसंद हैं. फिलहाल श्रद्धा कपूर से बातचीत चल रही हौ. अगर सब ठीक रहा, तो अमर कौशिक जून के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देंगे.

दरअसल इस बैनर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है ‘महावतार’. रिपोर्ट से यह भी पता लगा कि श्रद्धा कपूर इस रोल के लिए एकदम सही हैं. टीम ऐसी एक्ट्रेस को लेना चाहते हैं, जो स्टार वैल्यू और दमदार मौजूदगी लेकर आ पाए. साथ ही विकी और श्रद्धा की जोड़ी पहली बार साथ दिखेगी, तो मेकर्स को उम्मीद है कि यह कॉम्बिनेशन लोगों को पसंद आएगा. हालांकि, इससे पहले दीपिका पादुकोण को लेकर चर्चा थी कि, वो फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं. पर लगता है कि मेकर्स का इरादा बदल चुका है. हालांकि, श्रद्धा का पलड़ा भारी है, क्योंकि वो पहले ही स्त्री 2 से 800 करोड़ छाप चुकी हैं.

Related Articles

Back to top button