ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
हरियाणा

Kurukshetra Murder Mystery: कुरुक्षेत्र में भाई ही निकला भाई का कातिल! दवाई के बहाने नहर में फेंका, दो सगे भाई गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरवाना ब्रांच नहर डल्ला माजरा में 20 मार्च को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति की लाश पानी में तैरती हुई मिली. चौंकाने वाली बात यह थी कि मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे. शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालवाया. वहीं, घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने भी जांच की.

पहचान के बाद शुरू हुई जांच: पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान गुरमुख सिंह निवासी गोलू माजरा, थाना लालडू, जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में की. मामले में थाना इस्माईलाबाद में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामले में अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि, ” पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए टीम का गठन किया. इसके बाद अपराध अन्वेषण शाखा-2 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी गई. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सुराग जुटाने शुरू किए.”

दो सगे भाइयों पर हत्या का शक गहराया:अपराध अन्वेषण शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि, “लगातार जांच के बाद पुलिस को मृतक के परिजनों और करीबियों पर संदेह हुआ. जांच में सामने आया कि मृतक गुरमुख सिंह मानसिक रूप से बीमार था और पिछले कई वर्षों से उसका इलाज चल रहा था. जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर दो सगे भाइयों राजेन्द्र और राकेश की भूमिका संदिग्ध पाई गई.”

दवाई दिलाने के बहाने रची गई साजिश:मोहन लाल ने बताया कि, “इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों भाइयों ने 12 मार्च को अपने भाई गुरमुख सिंह को दवाई दिलाने के बहाने मोटरसाइकिल पर साथ ले गए थे. रास्ते में उन्होंने एक दुकान से प्लास्टिक की रस्सी खरीदी और योजना के अनुसार उसे अंजाम देने की तैयारी की. आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से भाई की मानसिक स्थिति और उसके व्यवहार से परेशान थे.”

हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंका गया जिंदा: पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों ने इस्माईलाबाद क्षेत्र की नहर के पास पहुंचकर गुरमुख सिंह के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे जिंदा हालत में नहर में फेंक दिया. आरोपियों ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की और मौके से फरार हो गए.”

दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी: गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों राजेन्द्र और राकेश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस अब इस पूरे मामले में और गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं. मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं.

Related Articles

Back to top button