ब्रेकिंग
Darbhanga News: दरभंगा में दूल्हा बदलने के आरोप पर हंगामा, दुल्हन ने अधेड़ से शादी से किया इनकार MP CM in Delhi Metro: दिल्ली में आम आदमी बने सीएम मोहन यादव, कारकेड छोड़ मेट्रो से किया सफर Muzaffarpur School Violence: मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल ... Delhi Crime: निर्भया कांड जैसी खौफनाक वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे यूपी के आरोपी, बिहार की बस में ह... Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे एमपी-राजस्थान, दिल्ली में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी; मौसम... PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत...
पंजाब

कमल कौर भाभी हत्याकांड: फरार आरोपी के 3 मोबाइल खोलेंगे हत्या का राज, पुलिस को मिले बड़े खुलासों के संकेत

बठिंडा :  डिजिटल कंटेंट क्रिएटर कंचन कुमारी उर्फ “कमल कौर भाभी” हत्याकांड में पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों के तीन मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनसे हत्या की साजिश और उसके नेटवर्क से जुड़े अहम राज खुलने की उम्मीद है। डीएसपी सर्वजीत सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है, लेकिन केस की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा रही। वहीं, पीड़िता के दो मोबाइल फोन अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से किया गया था गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात के बाद विदेश भाग गया था और यूएई में छिपा हुआ था। उसे 10 अप्रैल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक, यूएई में एक सुरक्षा एजेंसी ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया। पुलिस ने पहले ही आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा था, जबकि इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। खास बात यह है कि आरोपी के मोबाइल फोन यूएई अधिकारियों ने जब्त किए थे, जिन्हें अब भारतीय एजेंसियों को सौंप दिया गया है।

वायरल वीडियो भी जांच एजेंसियों के रडार पर

सूत्रों का दावा है कि इन मोबाइल फोन से हत्या से पहले की साजिश, संभावित साथियों और डिजिटल गतिविधियों के बड़े सुराग मिल सकते हैं। उधर, हत्या के बाद वायरल वीडियो भी जांच एजेंसियों के रडार पर है, जिसमें आरोपी कथित तौर पर वारदात कबूल करता नजर आया था और इसे “अश्लील कंटेंट” से जोड़ने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से केस की तह तक जाने में जुटी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस सनसनीखेज हत्याकांड में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button