ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
लाइफ स्टाइल

Himachali Food for Summer: गर्मियों में ट्राई करें हिमाचल प्रदेश की ये खास डिशेज, स्वाद और सेहत का है परफेक्ट कॉम्बो

गर्मियों का मौसम आते ही खाने-पीने की आदतों में भी बदलाव आ जाता है. इस समय हर कोई ऐसी चीजें खाना चाहता है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हों, बल्कि शरीर को ठंडक और एनर्जी भी दें. ऐसे में अगर आप कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक डिशेज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में बनने वाले ये व्यंजन स्थानीय और प्राकृतिक सामग्री से तैयार किए जाते हैं, जो शरीर को बैलेंस रखने में मदद करते हैं.

अगर आप रोज-रोज के एक जैसे खाने से बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो हिमाचल की ये डिशेज आपके स्वाद को एक नया अनुभव देंगी. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं 5 ऐसी ही डिशेज, जो स्वाद के साथ देंगी सेहत का भी मजा. साथ ही ये आपके खानपान में हेल्दी ट्विस्ट जोड़कर आपको फिट और एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करेंगी.

हिमाचली डिश मधरा (Madra)

यह हिमाचली वेज डिश है. जिसे दही और चने या काबुली चने से बनाई जाता है. दही की वजह से यह शरीर को ठंडक देती है और हल्के मसालों के कारण पाचन के लिए भी फायदेमंद रहती है. आप इस गर्मी इसका सेवन भी कर सकते हैं.

सेपू वड़ी भी अच्छा ऑप्शन

हिमाचल प्रदेश की ये डिश भी स्वाद और सेहत का कॉम्बो है. इसमें दाल से बनी वड़ियों को पालक और दही की ग्रेवी में डालकर पकाया जाता है. इसमें प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, साथ ही यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है.

भेय (Bhey) भी लिस्ट में शामिल

भेय भी हिमाचल प्रदेश में काफी खाई जाने वाली डिश है. इस कमल ककड़ी से बनाया जाता है, जो स्वाद में काफी लजवाब होती है. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और गर्मी में ठंडक पहुंचाती है.

चुख चटनी भी करें ट्राई

हिमाचल में चुख एक तरह की चटनी होती है. लेकिन ये बाकी चटनी से काफी अलग होती है. ये काफी पतली होती है. इसमें लोकल मिर्च, नींबू और मसालों का परफेक्ट बैलेंस होता है, जो शरीर को तरोताजा रखने के साथ पाचन में भी मदद करता है.

ज्यू का सत्तू

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में जौ (Barley) का उपयोग काफी किया जाता है. जौ का सत्तू या उससे बने पेय शरीर को जबरदस्त ठंडक देने में मदद करते हैं. ऐसे में आप चने के अलावा इस गर्मी जौ से बना सत्तू या उसकी ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button