ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
देश

Tamil Nadu Politics: ‘भ्रष्टाचार और परिवारवाद का दूसरा नाम है DMK’, तमिलनाडु में अमित शाह का जोरदार हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (19 अप्रैल) को तमिलनाडु के मोडाकुरिचि विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी DMK पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने जनता से बीजेपी उम्मीदवार किर्तिका शिवकुमार को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की

अपने संबोधन में अमित शाह ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार डीएमके के भ्रष्टाचार को खत्म करेगी. उन्होंने राज्य में एनडीए की सरकार बनने का भरोसा जताया.

DMK पर वंशवाद का आरोप

डीएमके नेतृत्व को निशाना बनाते हुए शाह ने वंशवादी राजनीति का आरोप लगाया. उन्होंने कहा ‘एम.के. स्टालिन अपने बेटे (उदयनिधि स्टालिन) को तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. पहले एम. करुणानिधि, फिर स्टालिन और अब उनका बेटा. परिवारवाद का यह खेल तमिलनाडु की जनता के लिए कभी भी अच्छा नहीं साबित होगा’.

महिला आरक्षण के मुद्दे पर DMK और कांग्रेस पर बरसे शाह

वहीं महिला आरक्षण के मुद्दे पर शाह ने डीएमके और कांग्रेस पर प्रगति में बाधा डालने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा ‘कांग्रेस और डीएमके ने महिलाओं को संसद में आने से रोका और तमिलनाडु में सीटों की बढ़ोतरी को भी अस्वीकार कर दिया’. उन्होंने कहा ‘हम पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आश्वासन देते हैं कि हम तमिलनाडु और भारत की महिलाओं के साथ न्याय करेंगे और कांग्रेस और डीएमके की योजनाओं को विफल करेंगे’.

‘हम तमिलनाडु में कानून व्यवस्था में सुधार करेंगे’

शाह ने आगे कहा कि एनडीए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ मिलकर एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में राज्य में सत्ता में आएगा. उन्होंने कहा ‘हमें पूरा विश्वास है कि हम एडप्पादी पलानीस्वामी के नेतृत्व में AIADMK के साथ मिलकर यहां एनडीए सरकार बनाएंगे’.उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन से शासन व्यवस्था में सुधार होगा. उन्होंने कहा ‘हम तमिलनाडु में कानून व्यवस्था में सुधार करेंगे. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तमिलनाडु की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने का संकल्प लेते हैं’.

23 अप्रैल को होगा मतदान

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की बात करें तो राज्य में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा और मतगणना 4 मई को होगी. मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (जिसमें कांग्रेस, डीएमडीके और वीसीके शामिल हैं) और एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले एनडीए (जिसमें भाजपा और पीएमके सहयोगी हैं) के बीच होने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button