ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में UCC के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का बड़ा आंदोलन: 16 अगस्त से महिलाएं सौंपेंगी ज्ञापन, आर... भोपाल के अति-संवेदनशील VIP इलाके 'चार इमली' में बेखौफ चोरों का तांडव, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बं... मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर में महाकाल की तर्ज पर 'दीप ज्योति आरती' की शुरुआत, सावन में उमड़ा आस्था का सै... विदिशा में बारिश का कहर: गांव में घुसा उफनता पानी, छतों पर फंसे 20 ग्रामीणों को बोट से निकाला सुरक्ष... राजगढ़ दर्दनाक हादसा: देवास के 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, SDM रोहित बमौरे ने की 9 मौतों क... जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक... शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा...
देश

लॉकडाउन में शराब बिक्री के सवाल पर दो गुटों में हिंसा, एक की माैत के बाद तनाव

धनबाद। केंदुआडीह थाना क्षेत्र चार नंबर वासुदेवपुर खटाल के पास सोमवार की देर रात दो समुदायों के कुछ लोगों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान जमकर पथराव हुआ जिसमें दोनों पक्षों से तकरीबन आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों से घायल हुए दो व्यक्ति को पीएमसीएच लाया गया। एक पक्ष के मजहर अली उर्फ रिंकू की इलाज के दौरान देर रात पीएमसीएच में मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के रंजीत यादव का इलाज चल रहा है।

घटना रात करीब दस बजे की है। घटना से इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना पाते ही ग्रामीण एसपी अमित रेणु, डीएसपी मुकेश कुमार, बैंकमोड़ इंस्पेक्टर वीर कुमार समेत कई थाना प्रभारी तत्काल पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के काफी देर बाद मामला नियंत्रित हो पाया।

अवैध शराब की बिक्री का विरोध

पीएमसीएच में मजहर के करीबी लोगों ने बताया कि चार नंबर खटाल के पास कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेचते थे जिस कारण वहां भीड़ लग रही थी। मजहर ने अवैध शराब बिक्री बंद करने के लिए कहा तो विवाद हो गया और लोग भिड़ गए। हालांकि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों का कहना था कि खटालवालों से पुरानी रंजिश के कारण घटना हुई।

पार्षद के भाई सह प्रतिनिधि को चोट

पथराव में केंदुआ की पार्षद शोभा देवी के भाई सह प्रतिनिधि गोविंदा राउत के भी पैर में चोट लगी है। मौके पर डीएसपी (विधि व्यवस्था) मुकेश कुमार के साथ केंदुआडीह थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद दलबल के साथ देर रात तक मौजूद रहे। स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से पुलिस के समक्ष आरोप-प्रत्यारोप चलता रहा। इस मामले में महेश यादव को भी चोट लगने की बात कही जा रही है।

पीएमसीएच में दो ही भर्ती

पीएमसीएच में मजहर के अलावा रंजीत को ही भर्ती कराया गया था। अस्पताल आने के तकरीबन 15 मिनट बाद ही इलाज के दौरान मजहर ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button