ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
उत्तरप्रदेश

Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे…’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले हुई थी लव मैरिज

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं मृतका के भाई शालू का आरोप है कि शादी के बाद से ही शालिनी पर दहेज में कार लाने का दबाव बनाया जा रहा था.

दरअसल, बिहारीपुर वाल्मीकि मंदिर के पास रहने वाले शालू ने सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन शालिनी ने 19 फरवरी को अक्षय नाम के युवक से प्रेम विवाह किया थ. शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया. शालू का आरोप है कि शादी के बाद से ही शालिनी पर दहेज में कार लाने का दबाव बनाया जा रहा था. इस बात को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था. शालिनी ने कई बार फोन पर अपने भाई को अपनी परेशानी बताई थी.

‘जान का खतरा है’

शालू के मुताबिक, दो मई की सुबह करीब आठ बजे शालिनी का फोन आया था. वह काफी घबराई हुई थी और रो रही थी. उसने बताया कि ससुराल वाले उसे मायके नहीं आने दे रहे हैं और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है. शालिनी ने मदद की गुहार भी लगाई थी. इसके बाद, शालू के पास अक्षय का फोन आया. उसने कहा कि शालिनी की तबीयत ठीक नहीं है और वह कुछ बोल नहीं रही है. यह सुनकर शालू तुरंत अपनी बहन के घर पहुंचा. वहां पहुंचकर जो नजारा उसने देखा, उससे उसके होश उड़ गए. शालिनी घर में मृत अवस्था में पड़ी थी. उसकी हालत देखकर साफ लग रहा था कि मामला सामान्य नहीं है. इसके बाद परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति अक्षय, सास गीता, आकाश, अमन और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा. वहीं, नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button