ब्रेकिंग
Karbonn Smartphone Comeback: भारतीय बाजार में धमाकेदार वापसी कर रहा है कार्बन, Gen Z और कंटेंट क्रिए... Kartik Maas 2026 Significance: कार्तिक मास की शुरुआत और महत्व, जानिए इस पवित्र महीने में किन कथाओं औ... Maharashtra Political Unity: महाराष्ट्र की राजनीति में दिखा अनोखा नजारा, एक मंच पर आए सीएम देवेंद्र ... Bihar Politics News: रोहिणी आचार्या के एक बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल, तेजस्वी और प्रशांत किश... Karwa Chauth 2026 Bollywood Celebrations: रकुल प्रीत से लेकर अंशुला कपूर तक, बॉलीवुड हसीनाओं ने ऐसे ... PM Kisan 24th Installment Release: पीएम मोदी आज गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खातों में ट्रांसफर... Donald Trump Ukraine Peace Plan: रूसी तेल और ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों की वापसी की चर्चा, ज... UP MLC Election Analysis: समाजवादी पार्टी के लिए खतरे की घंटी! पश्चिमी यूपी में बीजेपी का दबदबा और ग... Kanpur Karwa Chauth Drama: कानपुर में करवा चौथ पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, एक पति की तीन पत्नियों में पूज... Bhutan Shintafu Lake GLOF Alert: भूटान की शिंताफू झील फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, पश्चिम बंगाल और...
हरियाणा

Haryana Civil Services Result: HCS प्रीलिम्स में बड़ा उलटफेर; 50 हजार में से मात्र 1243 पास, अब जून में होगी मुख्य परीक्षा

चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) सहित संबंधित 102 पदों की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। आयोग के अनुसार, करीब 50 हजार अभ्यर्थियों में से केवल 1243 अभ्यर्थी ही परीक्षा में सफल हो सके हैं।

यह परीक्षा 26 अप्रैल को प्रदेश के 8 जिलों में बनाए गए 337 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कुल 93,697 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से सुबह के सत्र में 52,526 और शाम के सत्र में 51,767 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

आयोग इससे पहले उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के अंक जारी कर चुका था। परिणाम घोषित करते समय सुबह के सत्र (पेपर-1) की 2,199 और शाम के सत्र (पेपर-2) की 3,189 ओएमआर शीट को त्रुटियों के कारण शामिल नहीं किया

जून में मुख्य परीक्षा बदला परीक्षा पैटर्न
अब चयनित अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून के बीच आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। मुख्य परीक्षा में कुल 600 अंकों के 6 पेपर होंगे। इनमें 4 पेपर सामान्य अध्ययन के होंगे, जबकि हिंदी और अंग्रेजी निबंध के लिए 100-100 अंक निर्धारित किए गए हैं। पहले के वैकल्पिक विषयों को समाप्त कर दिया गया है और अब केवल सामान्य अध्ययन और भाषा आधारित प्रश्नपत्र ही शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button