ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
पंजाब

PSEB Updates: पंजाब बोर्ड के 10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत; अब मिलेगी री-इवैल्यूएशन की सुविधा

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2026 की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड ने ऐलान किया है कि अब 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं की री-चैकिंग के साथ-साथ Revaluation की सुविधा भी दी जाएगी।

फरवरी-मार्च 2026 की परीक्षाओं से होंगी लागू
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार यह नई व्यवस्था फरवरी-मार्च 2026 की परीक्षाओं से लागू होगी। इसके तहत जो विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे, वे अपनी उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच और मूल्यांकन करवा सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगी।

आवेदन फार्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर होंगे जारी 
रिजल्ट घोषित होने के बाद Revaluation और री-चैकिंग से संबंधित दिशा-निर्देश और आवेदन फार्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और संबंधित संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों को इस नई सुविधा के बारे में जागरूक करें ताकि जरूरतमंद छात्र इसका लाभ उठा सकें।

Related Articles

Back to top button