ब्रेकिंग
Bengaluru Quarry Accident: बेंगलुरु की पत्थर खदान में बड़ा हादसा, चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों ... Indore School News: स्कूल की जमीन पर बना मंदिर, 150 बच्चों का भविष्य एक कमरे के भरोसे; पढ़ें पूरी रिप... Ujjain Shipra Aarti: उज्जैन रामघाट पर प्रशासन की कार्रवाई, आरती स्थल से लाउडस्पीकर जब्त होने पर तीर्... MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, 48 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट ... Jabalpur Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद जबलपुर में 'बगावत' के सुर, विवेक तन्खा ने उठाए वि... Sagar Water Supply News: सागर-मकरोनिया में टाटा प्रोजेक्ट्स की विदाई, अब नगर निगम खुद संभालेगा पानी ... Shahdol Anganwadi Recruitment 2026: शहडोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 13... Balaghat Fire News: राघोटोला पंप हाउस में लगी भीषण आग, 150 करोड़ की सिंचाई परियोजना को करोड़ों का नुकस... Chhatarpur News: CM मोहन यादव के विकास कार्यों की शिलापट्टिकाएं कबाड़ में मिलीं, प्रशासनिक अमले में ह... Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 21 दिन बाद गहने लेकर भागी पत्नी, इंस्टाग्राम पर पति को दे रही 'डेथ व...
दिल्ली/NCR

Weather Update Today: यूपी-बिहार और एमपी में बारिश के आसार; राजस्थान में भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR का हाल

दिल्ली में अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. आईएमडी के अनुसार तापमान बढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी. लू भी चलने के आसार हैं. 12 मई तक बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. आज मौसम शुष्क रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. मौसम विभाग ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में 9 और 10 मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है. वहीं महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

यूपी में 8 और 9 मई को कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. इस दौरान बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है. वहीं आज कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में धूप रहेगी. बिहार के पटना सहित कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई हैं.

राजस्थान में चलेगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले करीब तीन दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. 9 मई के बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. पश्चिमी राजस्थान में 9 से 13 मई के बीच हीटवेव चलने की चेतावनी दी है. आईएमडी के अनुसार एमपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ है. कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

उत्तराखंड में क्या है मौसम का हाल?

8 मई को उत्तराखंड में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. वहीं 11 से 13 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू होगा.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 मई तक बारिश और तेज हवाओं का असर बना रहेगा. अरुणाचल प्रदेश में 7, 12 और 13 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं असम और मेघालय में 12 और 13 मई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में लगातार बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. केरल, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में अगले सात दिनों तक भारी बारिश हो सकती है.

Related Articles

Back to top button