ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
लाइफ स्टाइल

Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी ‘टोंड बॉडी’ का सीक्रेट

मंदिरा बेदी 54 साल की हैं और इस उम्र में भी उनकी फिटनेस गजब की है. जानी-मानी एक्ट्रेस और प्रेजेंटर मंदिरा की फिटनेस इस बात का सबूत है कि उम्र महज एक आंकड़ा है. हाल ही में उन्होंनें इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो अपनी फिटनेस जर्नी का झलक दिखाती हुई नजर आईं. उनकी फिट या टोंड बॉडी हमेशा से उनके फैंस के बीच में सुर्खियों की वजह रही है. उन्होंने खुद अपने इस गो-टू शोल्डर वर्कआउट का सीक्रेट लोगों के साथ शयेर किया. आम आदमी भी उनका यह रूटीन जानकर या इसे फॉलो करके उम्र के इस पड़ाव पर भी बॉडी को एक्टिव और मजबूत रख सकता है. यह सिर्फ जिम में पसीना बहाने की बात नहीं है. यह अपनी पावर को पहचानने और फिटनेस को इंजॉय करने का एक बेहतरीन एग्जांपल है.

मंदिरा की फिटनेस का जवाब नहीं है और आप 50 प्लस एज की मदर है तो मंदिरा की तरह फिट नजर आ सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि मंदिरा की फिटनेस का राज क्या है? साथ ही आपको किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

50 की उम्र में भी फिट मंदिरा बेदी

मंदिरा बेदी की उम्र 50 साल है और वो फिट रहने के लिए एक्सरसाइज के रूटीन पर फोकस करती हैं. उनके इंस्टा पर शेयर किए पोस्ट से ये क्लियर नजर आता है. वो शोल्डर की एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं. मंदिरा ने अपने लेस्टेस्ट पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मैं पर्सनल ट्रेनर नहीं हूं। मैं बस ऐसे ही वेट ट्रेनिंग करती हूं और इसमें मजा लेती हूं!’ अपनी शानदार फिटनेस के बावजूद मंदिरा ने बड़ी सादगी से कहा कि वह कोई प्रोफेशनल ट्रेनर नहीं हैं.

उनका कहना है, फिट रहने के लिए प्रोफेशनल होना जरूरी नहीं, बल्कि अपने शरीर को समझना, खुद को चुनौती देना और सबसे जरूरी फिटनेस को एंजॉय करना जरूरी है. खासकर 50 की उम्र में, जब एक्टिव और हेल्दी रहना पहले से ज्यादा मायने रखता है.

शोल्डर की इन एक्सरसाइज को करती हुई दिखीं मंदिरा

मंदिरा अपने एक्सरसाइज के रूटीन में कई फिजिकल एक्टिविटी करती हैं. नए पोस्ट में उन्होंने डंबल की मदद से शोल्डर की एक्सरसाइज कीं. एक एक्सरसाइज डंबल ओवरहेड प्रेस है जिससे स्ट्रेंथ और स्टेबिलिटी बढ़ती है. इसके अलावा उन्होंने लेटरल रेज और फ्रंट रेज भी किए जिससे कंधे और साइड के हिस्से को टोन या शेप देने में हेल्प मिलती है. उन्होंने इस एक्सरसाइज के जरिए ट्रैप्स और बैक मसल्स पर वर्क किया जिससे बॉडी को बेहतरीन लुक मिलता है.

मंदिरा ने शोल्डर की कई एक्सरसाइज की और इस बीच उन्होंने हुला-हुपिंग भी की. इसके जरिए कोर मसल्स को एक्टिव रखने में हेल्प मिलती है और हार्ट रेट बढ़ाने का भी ये शानदार तरीका है. इससे उनका स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सेशन एक हाई-एनर्जी वर्कआउट में बदल गया.

दरअसल, मंदिरा का फिटनेस रूटीन सिर्फ स्ट्रेंथ नहीं, बल्कि एंड्योरेंस और हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग का भी शानदार कॉम्बिनेशन है. कहा जाता है कि इस तरह का वर्कआउट लीन मसल्स बनाने और मसल एंड्योरेंस बढ़ाने में काफी मदद करता है.

Related Articles

Back to top button