ब्रेकिंग
Gurdaspur Fire News: हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग; 30 लाख का सामान जलकर राख, बिजली विभाग पर लापरव... SGPC vs Punjab Govt: 328 पवित्र स्वरूप मामले में घमासान; धामी ने SIT पर लगाए गंभीर आरोप, दखलंदाजी पर... Ludhiana Crime News: नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर चल रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा; पुलिस ने अवैध सेंटर का किय... Panjab University Holiday: बकरीद के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी में 28 मई को अवकाश; परीक्षाएं स्थगित Panipat Crime: पानीपत में मानवता शर्मसार; ट्रेन के बाथरूम में किशोरी के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्... Haryana Krishi Yantra Subsidy: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; आरकेवीवाई स्कीम के तहत मिलेगा ... Hisar Road Accident: हिसार में भीषण सड़क हादसा; बाइक सवार 2 सगे भाइयों की कार की चपेट में आने से मौत Sirsa MLA Gokul Setia: कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को मिली जान से मारने की धमकी; स्थानीय नेताओं पर ... Haryana Transport News: हरियाणा में रोडवेज बसों का बदलेगा रूटमैप; अब हर गांव और शहर के प्रमुख संस्था... First Hydrogen Train in India: पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में रेल अवसंरचना का विस्तार; 75 किमी...
मध्यप्रदेश

Khargone News: कॉलेज में पोस्टिंग के नाम पर रिश्वतखोरी; लोकायुक्त ने सहायक प्राध्यापक को 50 हजार लेते रंगे हाथों दबोचा

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंडलेश्वर स्थित शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी को लोकायुक्त इंदौर की टीम ने 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रोफेसर पर अपनी पत्नी की धार कॉलेज में पोस्टिंग करवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने का गंभीर आरोप है।

💰 पोस्टिंग का सौदा: 4 लाख की रिश्वत की मांग

शिकायतकर्ता मनोज वास्केल ने लोकायुक्त को बताया था कि उनकी पत्नी उर्मिला वास्कले का चयन पीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ है। उनकी पोस्टिंग मंदसौर में थी, जिसे धार ट्रांसफर करवाने के लिए आरोपी प्रोफेसर आत्माराम सोलंकी ने 4 लाख रुपए की मांग की थी। इसमें से एक लाख रुपए वह पहले ही ले चुका था और शेष राशि के लिए दबाव बना रहा था।

🎯 ढाबे पर बिछाया गया जाल: लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन किए जाने के बाद जाल बिछाया गया। बुधवार को आरोपी ने शिकायतकर्ता को धामनोद बायपास स्थित ‘मधुबन ढाबे’ पर शेष राशि की किश्त लेने के लिए बुलाया था। जैसे ही आत्माराम सोलंकी ने 50 हजार रुपए लिए, वहां पहले से तैनात लोकायुक्त की ट्रैप टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूरी की गई।

⚖️ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आरोपी सहायक प्राध्यापक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वर्तमान में खलघाट रेस्ट हाउस में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस ट्रैप टीम में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान समेत कई आरक्षक शामिल थे। इस कार्रवाई ने शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार की परतें खोल दी हैं और विभाग में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button