ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
खेल

कल से पौने दो लाख सामुदायिक सेवा केंद्रों पर भी होगी रेल टिकटों की बुकिंग

नई दिल्ली। लॉकडाउन के चौथे चरण के बाद एक जून से चालू होने वाली नियमित ट्रेनों के लिए बृहस्पतिवार को टिकटों की बिक्री खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी। ऑनलाइन विंडो के खुलने के साथ जबरदस्त ट्रैफिक बढ़ गया, जिसके लिए रेल मंत्रालय इस बार पूरी तरह मुस्तैद था। कुल 101 ट्रेनों के टिकट के लिए शाम चार बजे तक 5.51 लाख यात्रियों के टिकट बुक हो गए थे।

रेल मंत्री ने किया ऐलान 

टिकट बुक करने की मारामारी के मद्देनजर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा ‘शुक्रवार से देश के लगभग पौने दो लाख सामुदायिक सेवा केंद्रों (सीएससी) से रेलवे की टिकट बुकिंग चालू हो जाएगी।’ रेलवे ने कहा है कि इसके अलावा रेलवे स्‍टेशन और रेल परिसर में भी रिजर्वेशन कांउटर पर भी टिकट बेचे जाएंगे। एक जून से चलने वाली विशेष ट्रेनों के लिए रद्द किए गए टिकटों के लिए पूर्ण वापसी प्रदान की जाएगी।

वापसी के लिए भी टिकट करा रहे हैं लोग 

रेलमंत्री गोयल ने सोशल मीडिया पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि महानगरों की ओर से छोटे शहरों व जिलों की ओर जाने के लिए ही टिकट बुक नहीं कराए जा रहे हैं, बल्कि टिकटों की ‘रिवर्स बुकिंग’ भी हो रही है। यानी लोग जाने के साथ वापसी के टिकट भी बुक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा ‘उत्तर प्रदेश, बिहार और उड़ीसा जैसे राज्यों से वापसी के टिकट सबसे ज्यादा कराए जा रहे हैं।’

ट्रेनों की संख्‍या में होगी बढ़ोतरी, टिकट खिड़की से बुकिंग के लिए जारी होगा प्रोटोकाल 

एक जून से देश के विभिन्न राज्यों के लिए एसी और नान एसी कुल 200 ट्रेनों के चलाने का फैसला किया गया है। रेलमंत्री कहा कि जल्दी ही ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। गोयल ने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए जल्दी ही अगले दो तीन दिनों में नये प्रोटोकाल के आधार पर कुछ रेलवे स्टेशनों पर टिकट खिड़की से टिकट बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। इससे सुदूर क्षेत्रों में जिन लोगों के पास कंप्युटर अथवा मोबाइल ऐप जैसी सुविधा नहीं है, उनको ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया जा रहा है।

प्लेटफार्मों पर चलने वाली दुकानों व स्टालों को खोला गया 

सीएससी के सीईओ डीसी त्यागी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर खोले गए इन केंद्रों के के सॉफ्टवेयर में आइआरसीटीसी का लिंक पहले से ही है। भारतीय रेलवे की अनुमति के बाद रिजर्वेशन तत्काल प्रभाव से चालू हो जाएगा। हालात को सामान्य बनाने के उद्देश्य से रेलवे बढ़ चढ़कर प्रयास कर रहा है। इसी के तहत सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर चलने वाली दुकानों व स्टालों को तत्काल प्रभाव से खोल दिया गया है।

अभी तक 101 ट्रेनों की बुकिंग शुरू की गई 

हालांकि जिन राज्यों में कोरोना का प्रभाव अधिक है, वहां जाने वाली ट्रेनों के टिकट की बुकिंग चालू नहीं की गई है। लेकिन जल्दी ही ऐसे राज्यों की हालत में सुधार के साथ ही वहां के लिए टिकटों की बिक्री खोल दी जाएगी। यही वजह है कि अभी तक केवल 101 ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग चालू की गई है। रेल मंत्री गोयल ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को उनके घर वापसी के लिए अब तक 2050 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है, जिनसे कुल 30 लाख से भी अधिक लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है। राज्यों की सहमति के आधार पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button