ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

विधायक ढुलू महतो को हाइवा लूट केस में मिली जमानत, अब दुष्कर्म में बेल का इंतजार

धनबाद। कोयला कारोबारी किरण महतो का हाइवा लूट मामले में बाघमारा के विधायक ढुलू महतो को बड़ी राहत मिली है। धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी की अदालत ने विधायक महतो को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। अदालत ने वरीय अधिवक्ता एसएन मुखर्जी ,राधेश्याम गोस्वामी  और एनके सविता की दलील सुनने के बाद ढुलू महतो को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया है। आदेश में कहा है गया है कि ढूल्लू महतों को 35 हजार रुपए  नजारत में जमा करना होगा।

16 मई को अदालत ने जमानत देने से किया था इन्कार

16 मई को निचली अदालत ने ढुलू को जमानत देने से इन्कार कर दिया था। हालांकि इसके पूर्व ढुलू महतो को अग्रिम जमानत मिल चुकी थी परंतु  उन्होंने अदालत में सरेंडर नहीं किया था।

क्या है मामला

किरण महतो की शिकायत पर 15 फरवरी 2020 को केदार यादव, रियाज अंसारी, सोनू शर्मा, राजू शर्मा ,बॉबी खान एवंअमजद खान के विरुद्ध लूट मारपीट व आर्म्स एक्ट के धाराओं में केस दर्ज की गई थी।  प्राथमिकी के मुताबिक 15 फरवरी 20 को उसका 4 हाइवा व टीपर  केशरगढ साइडिंग में चल रहा था। इसी बीच किरण को सूचना मिली कि ढुलू समर्थक उपरोक्त सभी लोग उनके हाइवा मशीन लूट कर  ले जा रहे हैं। किरण ने आरोप लगाया है कि सुभाष महतो के साथ मारपीट कर उसे उसके पॉकेट से 2500 ले लिया। सोनू शर्मा व  बॉबी ने धमकी दी कि तुम्हारे मालिक किरण को घुसकर घर में मारे हैं। नेतागिरी करेगा तो गाड़ी में आग लगा देंगे। किरण की शिकायत पर कतरास थाने  में 15 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी

दुष्कर्म प्रकरण में विधायक को अब जमानत का इंतजार

विधायक ढुलू महतो ने 11 मई को आत्मसमर्पण किया था। तबसे जेल में हैं। उनपर कई गंभीर मामले चल रहे हैं। तीन में जमानत मिल चुकी है। सबसे गंभीर मामला दुष्कर्म का है। उस मामले में विधायक को अब तक जमानत नहीं मिली है। दुष्कर्म मामले में जमानत मिलने के बाद विधायक का जेल से निकलने का रास्ता खुलेगा।

Related Articles

Back to top button