ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा

Jind Crime News: जींद के किसान से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग; कनाडा-अमेरिका में रहने वाले बेटों के नाम पर दी धमकी

जींद: हरियाणा के जींद जिले के ढाठरथ गांव में एक किसान को अज्ञात लोगों द्वारा वॉट्सएप कॉल कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर पीड़ित किसान रामफल शर्मा को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। पीड़ित किसान ने तुरंत जींद एसपी से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई और सुरक्षा की गुहार लगाई।

📞 विदेश में रहने वाले बेटों को भी मिल चुकी हैं धमकियां

पीड़ित किसान रामफल शर्मा के अनुसार, उनके तीनों बेटे कनाडा और अमेरिका में रहकर अपना व्यवसाय चलाते हैं। उन्होंने बताया कि काफी समय पहले उनके बेटों को भी इसी तरह की धमकी भरी कॉल आती थीं, जिसके बाद बेटों ने अपने फोन नंबर बदल लिए थे। लेकिन अब पिछले एक महीने से अज्ञात कॉलर सीधे किसान के वॉट्सएप पर कॉल कर उनसे बड़ी रकम की मांग कर रहा है।

🛡️ एसपी ने दी सुरक्षा, ‘अभेद्य’ एप का दिया सुझाव

मामले की गंभीरता को देखते हुए जींद एसपी कुलदीप सिंह ने तुरंत प्रभाव से पीड़ित किसान रामफल शर्मा को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवा दी है। एसपी ने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

एसपी ने आम नागरिकों, विशेषकर उन लोगों को जिन्हें धमकी मिलने का अंदेशा है, ‘अभेद्य’ (Abhedya) एप का उपयोग करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से धमकी देने वाले कॉलर को ट्रैक करना और ट्रेस करना काफी आसान हो जाता है, जिससे पुलिस को जांच में बड़ी मदद मिलती है।

Related Articles

Back to top button