ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
देश

चीन से तनाव के बीच एलएसी पर पहुंचे थलसेना अध्यक्ष, जवानों का हौसला बढ़ाया

जम्मू। पूर्वी लद्दाख में चीन से बढ़ी तनातनी के बीच भारतीय थल सेना अध्यक्ष एमएम नरवाने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पहुंचे। यहां उन्होंने गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के जमावड़े से उपजे हालात का जायजा लिया। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया। चीन द्वारा गलवां घाटी में घुसपैठ कर टेंट लगा लिए गए हैं। इसका जवाब देने के लिए भारतीय सेना के जवान इस समय किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार थल सेना अध्यक्ष ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूदा सुरक्षा हालात जाने हैं। उन्होंने लद्दाख खासतौर पर पूर्वी लद्दाख में सेना की ऑपरेशनल तैयारियों को जांचा है। उन्होंने सेना की उत्तरी कमान व लद्दाख की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली सेना की 14 कोर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। इसके अलावा जवानों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। देर शाम जनरल नरवाने दिल्ली लौट गए। मौजूदा स्थिति के बारे में वह रक्षा मंत्रलय को अपनी रिपोर्ट देंगे। हालांकि, देर शाम तक सेना की उत्तरी कमान ने आर्मी चीफ के लद्दाख दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।

किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेंगे भारतीय जवानः पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में चीन की सेना द्वारा टेंट लगाने के बाद भारतीय सेना ने भी अपने जवानों की तैनाती बढ़ा दी है। भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। वहीं, एलएसी पर ब्रिगेड कमांडर स्तर पर बातचीत से चीन को पीछे हटने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

भारतीय सेना की बढ़ती ताकत से चिढ़ रहा चीनः भारतीय सेना लद्दाख में अपनी ताकत बढ़ा रही है। इससे चीन परेशान है। वह भारतीय सेना के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की मुहिम में बाधा डालने के लिए दबाव बनाना चाहता है। इस महीने पहले सप्ताह में चीन की सेना ने लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की थी।

Related Articles

Back to top button