ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली/NCR

CJP Protest in Delhi: क्या धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए छात्रों का खून बहा रही सरकार? अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीते दिन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने अपने समर्थकों से माफी मांगी है। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर विशेष रूप से घायल हुए प्रदर्शनकारियों के प्रति खेद जताया है। हालांकि, बैकफुट पर आने के बजाय उन्होंने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर अपना तीखा हमला और तेज कर दिया है।

‘लड़कियों को पुरुष पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा’

अभिजीत दीपके ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, “मैं अपने सभी समर्थकों से माफ़ी मांगता हूं, खासकर उन लड़कियों से जिन्हें पुरुष पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से पीटा। हम और बेहतर कर सकते थे। दिल्ली पुलिस की अमानवीय हरकतों से आपको बचाने के लिए मैं और बेहतर कर सकता था।” दीपके ने प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को पूरी तरह से अमानवीय करार दिया।

‘धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए छात्रों का खून बहा रही सरकार’

दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) और केंद्र सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा, “सिर्फ़ एक धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए – जो 20 से ज़्यादा छात्रों की मौत के लिए ज़िम्मेदार हैं – सरकार और भी कई युवा छात्रों का खून बहाने को तैयार थी।” बीते दिन हुए उग्र प्रदर्शन का जिक्र करते हुए सीजेपी (CJP) प्रमुख ने कहा कि सरकार केवल एक मंत्री की कुर्सी बचाने के लिए देश के युवाओं और निर्दोष छात्रों पर लगातार अत्याचार कर रही है।

घायल समर्थकों से की सीधे संपर्क (DM) करने की अपील

अभिजीत दीपके ने अपने घायल समर्थकों से सीधे जुड़ने की कोशिश करते हुए एक्स (X) पर अपील की। उन्होंने लिखा, “अगर आप घायल हुए थे और यह संदेश देख रहे हैं, तो कृपया मुझे डीएम (DM) करें। मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से बात करना और माफ़ी मांगना चाहता हूं। हम आप सभी के लिए लड़ते रहेंगे।” अंत में उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग को मजबूती से दोहराते हुए यह साफ कर दिया कि वे बच्चों के हक और न्याय की यह लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button