ब्रेकिंग
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन रेलवे की बड़ी कार्रवाई, तड़के 5 बजे 6 जेसीबी मशीनों से हटाया... बालाघाट के जाकपुर घाट जंगल में 21 वर्षीय कॉलेज छात्र ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, इलाके में फैली सन... ओंकारेश्वर के ओंकार मठ घाट पर खड़ी नाव में लगी भीषण आग, 15 दिनों के भीतर तीसरी घटना ने बढ़ाई प्रशासन... देशभर के संगठनों के लिए CERT-In की गंभीर चेतावनी, बिजनेस पेमेंट सिस्टम और AI आधारित साइबर हमलों का म... केवल ब्लड शुगर कंट्रोल करना ही काफी नहीं, टाइप 2 डायबिटीज चुपचाप आंखों, किडनी और नसों को पहुंचा सकती... अमेरिका पर निर्भरता कम करने के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की वैश्विक मुहिम, अब तक कर चुक... उत्तर प्रदेश के मथुरा में बारात के दौरान दहला देने वाली वारदात, दुल्हन के घर के पास खेतों में मिला द... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छोटे ... गहरे संकट में फंसी स्पाइसजेट एयरलाइन, डीजीसीए ने जारी किया सख्त कारण बताओ नोटिस और मांगा 7 दिन में ज... शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' की रिलीज डेट और ट्रेलर को लेकर सामने आया बड़ा ...
पंजाब

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त

कटड़ा: श्री माता वैष्णो देवी जी के दर्शनों हेतु देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं में रविवार को भारी उत्साह देखने को मिला। कटड़ा बेस कैंप और दक्षिणी डियोड़ी क्षेत्र में श्रद्धालु मां भगवती के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए अत्यंत भक्तिभाव के साथ अपने कदम आगे बढ़ाते नजर आए।

🎫 मौसम सामान्य होते ही शुरू हुआ RFID यात्रा पंजीकरण, कार्ड लेकर रवाना हुए श्रद्धालु

विदित हो कि शनिवार शाम को क्षेत्र में मौसम के बिगड़े मिजाज और सुरक्षा व्यवस्था के चलते निर्धारित अवधि से पहले ही यात्रा पंजीकरण कक्षों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। हालांकि, रविवार सुबह स्थिति सामान्य होते ही यात्रा पंजीकरण केंद्रों को पुनः सुचारू रूप से खोल दिया गया।

पंजीकरण केंद्र खुलते ही श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अपना आरएफआईडी (RFID) यात्रा कार्ड प्राप्त किया और पूरे उत्साह व जयकारों के साथ पवित्र भवन की ओर अपनी यात्रा प्रारंभ की।

Related Articles

Back to top button