ब्रेकिंग
Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ...
देश

दिल्ली सरकार 31 मई के बाद आसपास के धार्मिक स्थल, मॉल में दुकानों को खोलने के पक्ष में

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार द्वारा 31 मई के बाद आसपास के धार्मिक स्थलों को खोलने, सम-विषम के आधार पर मॉल के भीतर की दुकानों को चलाने और बाजार खुलने का समय बढ़ाने जैसी कुछ सिफारिशें केंद्र से करने की संभावना है। सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि, दिल्ली सरकार 31 मई के बाद सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेजों को खोलने के पक्ष में नहीं है।

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के ऐसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बंद ही रहेंगे जहां पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। इनमें जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर और गुरुद्वारा बांग्ला साहिब शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार आसपास के धार्मिक स्थलों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एक समय में केवल 10 लोगों को जाने की अनुमति देने पर विचार कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि संभावना है कि कि दिल्ली सरकार शनिवार तक अपनी सिफारिशें भेजेगी। आप सरकार दिल्ली मेट्रो का संचालन फिर से करने का समर्थन पहले ही कर चुकी है। एक सूत्र ने बताया, ‘‘31 मई के बाद मॉल के भीतर सम-विषम के आधार पर दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। बाजारों के खुलने के समय को भी बढ़ाने की उम्मीद है। ”

Related Articles

Back to top button