ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित और विराट की मैदान पर हो गई थी टक्कर, Dhoni हो गए थे नाराज

नई दिल्ली। विराट कोहली ने आर अश्विन के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान अपने क्रिकेट करियर की कई बातों को याद करते हुए उसका जिक्र किया। इस बातचीत के दौरान उन्होंने साल 2012 में भारत व पाकिस्तान के बीच एशिया कप के दौरान खेले गए एक मैच का भी जिक्र किया। इस मैच के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मैदान पर जबरदस्त टक्कर हो गई थी।

विराट कोहली ने आर अश्विन से बात करते हुए उस घटना को याद किया और कहा कि उस वक्त भारत की फील्डिंग चल रही थी। मैं डीप मिड विकेट पर खड़ा था जबकि रोहित डीप स्क्वॉयर लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। जिस वक्त दोनों की मैदान पर टक्कर हुई उस वक्त आर अश्विन ही गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान बल्लेबाज ने एक शॉट लगाया और मैं उसे फील्ड करने के लिए दौड़ा और रोहित भी गेंद को पकड़ने के लिए भागे। उसी क्रम में मेरे सिर का दाहिना हिस्सा रोहित के कंधे से जा टकराया।

विराट ने कहा कि वो एक भयानक टक्कर थी और इस चक्कर में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने तीन रन ले लिए जबकि वहां पर एक रन ही जाना था। इस घटना से एम एस धौनी बिल्कुल भी खुश नहीं थे। उनका ये रिएक्शन था कि ये दोनों कैसे टकरा सकते हैं और तीन रन दे सकते हैं। उस मैच में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ  अपने वनडे करियर की बेस्ट 183 रन की पारी खेली थी और भारत ने 330 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। ये मैच ढाका में खेला गया था।

एशिया कप के उस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान की टीम ने नासिर जमशेद और मोहम्मद हफीज की शतकीय पारी के दम पर पहले विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की। मिस्बाह उल हक की कप्तानी में पाकिस्तान ने उस मैच में 50 ओवर में 6 विकेट पर 329 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस मैच के दौरान भारत की फील्डिंग भी ज्यादा अच्छी नहीं रही थी।

इसके बाद भारत ने सचिन तेंदुलकर के 52 रन की पारी के दम पर अच्छी शुरुआत हासिल की और फिर विराट व रोहित के बीच तीसरे विकेट के लिए 168 की साझेदारी हुई। रोहित ने 68 रन की पारी खेली थी जबकि विराट कोहली ने 183 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। विराट ने अपनी पारी में 22 चौके व एक छक्का लगाया था। भारत को इस मैच में 6 विकेट से एतिहासिक जीत मिली थी। हालांकि इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत नहीं पहुंच पाया था। भारत ने तीन में से दो मैच जीते थे, लेकिन वो फाइनल की होड़ से बाहर हो गया था। अंत में 2012 एशिया कप का खिताब पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर जीता था।

Related Articles

Back to top button