ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
देश

जिस विधायक ढुलू से डरता था पूरा बाघमारा, अब उन्हीं के परिवार को सता रहा साजिश का डर

धनबाद। बाघमारा विधायक ढुलू महतो के भाई शरत महतो ने बुधवार को धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आवेदन दाखिल किया है। अधिवक्ता एसएन मुखर्जी के मार्फत कोर्ट को दिए आवेदन में शरत महतो ने कहा है कि एक महिला नेत्री लगातार उन्हें उनके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। इसके पूर्व भी उक्त महिला नेत्री ने उनके विधायक भाई को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसा दिया है।

शरत महतो ने आवेदन में कहा है कि महिला और उसके सहयोगी उन्हेंं और परिवार को लगातार बुरे परिणाम की धमकी दे रहे हैं। उनके विरुद्ध पुलिस पदाधिकारियों को झूठी शिकायत दे रही है, जिससे वह तो उनका परिवार काफी भयभीत है। शरद महतो ने अदालत से प्रार्थना की है कि इस मामले की जांच करने का आदेश अदालत पुलिस को दें।

मोबाइल से हुआ मुकदमा सुलह

धनबाद : मोटर दावा दुर्घटना के एक मुकदमे में बुधवार को मोबाइल से ही सुलह हो गया दरअसल, बलियापुर निवासी मिहिर हेंब्रम ने श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी पर साढ़े 14 लाख रुपए का दावा अदालत में ठोंका था। बीते 4 वर्षों से मामले में अदालत में लड़ाई चल रही थी। बुधवार को न्यायधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने मोबाइल एप से ही दोनों पक्षकारों के बीच मुकदमे को साढ़े सात लाख रुपए में सुलह करवा दिया। इस बाबत जानकारी देते हुए इंश्योरेंस कंपनी की अधिवक्ता ऋषिका सन्याल ने बताया कि मिहिर की 18 वर्ष की पुत्री बासुकी हेंब्रम की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी, जिस कारण मिहिर ने कंपनी के विरुद्ध दावा ठोंका था।

Related Articles

Back to top button