ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

बैगी कपड़ों की वजह से रोहित शर्मा ने की युजवेंद्र चहल की टांग खिंचाई, किया ये कमेंट

नई दिल्ली। भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। कभी अपने लाइव चैट सेशन तो कभी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में बने रहते हैं। यहां तक कि जब कोई दूसरा भारतीय खिलाड़ी लाइव चैट किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ करता है तो युजवेंद्र चहल उसमें भी टांग अड़ाने आ जाते हैं, लेकिन इस बार युजवेंद्र चहल की टांग खिंचाई खुद भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने की है।

दरअसल, युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त के साथ एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में एक तस्वीर है, जिसमें युजवेंद्र चहल बैगी कपड़ों में नजर आ रहे हैं, जबकि उनका दोस्त साधारण से कपड़ों में हैं। कमजोर से दिखने वाले युजवेंद्र चहल ने ढीले कपड़े पहने हुए हैं और पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “वहां दोस्त हैं, वहां परिवार है और जहां दोस्त होते हैं वो परिवार बन जाता है।” इसी पोस्ट पर रोहित शर्मा ने कमेंट किया है।

हिटमैन रोहित शर्मा ने कमेंट में लिखा है, “कपड़े के अंदर तू है या कपड़ा तेरे अंदर है।” इससे पहले भी युजी चहल और रोहित के बीच इस तरह के मजाक देखने को मिले हैं। चहल टीवी पर भी एकदूसरे को अक्सर मस्ती मजाक करते देखा जा चुका है। यहां तक हाल ही में रोहित शर्मा ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि युजवेंद्र चहल इस तरह की फील्डिंग करता है, लेकिन इस बार मजेदार कमेंट के चलते रोहित शर्मा सुर्खियों में हैं।

बता दें कि दोनों खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लीग को अगले आदेश तक टाल दिया गया है। हालांकि, अब ये दोनों खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं, क्योंकि काफी समय तक ये घरों में कैद रहे हैं और ऐसे में लय में लौटने के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को महीने-डेढ़ महीने तक मैदान पर जमकर पसीना बहाना होगा। हालांकि, रोहित शर्मा को कुछ दिन अभी एनसीए में गुजारने होंगे और फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

Related Articles

Back to top button