ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

शिकागो में 20 हजार प्रदर्शनकारियों ने निकाला मार्च, जॉर्ज फ्लॉयड के लिए इंसाफ की मांग

शिकागो। अमेरिकी पुलिस हिरासत में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के खिलाफ शनिवार को शिकागो में मार्च निकाला गया। “शिकागो मार्च ऑफ जस्टिस” में करीब 20,000 प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया। इन लोगों ने जॉर्ज फ्लॉयड के लिए न्याय की मांग को लेकर यह मार्च निकाला था।

शनिवार को यह प्रदर्शन शिकागो के पश्चिम में एक पार्क में आयोजित किया था जहां प्रदर्शनकारियों ने जॉर्ज फ्लॉयड के इंसाफ के लिए आवाज उठाई। इस दौरान यहां कई एक्टिविस्ट, कवि भी शामिल हुए जिन्हें लोगों ने सुना और पुलिस की जवाबदेही और प्रणालीगत नस्लवाद को खत्म करने की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने पिछले दिनों हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को तुरंत छोड़ने की मांग की। कल शिकागो में हुआ यह मार्च काफी शांतिपूर्ण था और पुलिस द्वारा एक भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पिछले हफ्ते हुई अराजकता और लूटपाट की घटनाओं के बाद शिकागो ने लोकल रिटेल शॉप्स, ग्रोसरी स्टोर्स और फार्मेसी की रक्षा के लिए 100 से ज्यादा प्राइवेट गार्ड्स तैनात किए हैं। जिसके लिए 10 लाख 20 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। इस सबके बीच शहर में रात 9 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button