ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मध्यप्रदेश

Sheopur Building Collapse News: श्योपुर के विजयपुर में भरभराकर गिरी पुराने मकान की ऊपरी मंजिल, टला बड़ा हादसा

श्योपुर: बारिश ने पुराने मकान की कमजोर दीवारों की पोल खोल दी है. लेकिन सवाल यह है कि क्या हादसों के बाद ही जर्जर भवनों की सुध ली जाएगी. श्योपुर के विजयपुर इमली चौराहे पर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एक पुराने मकान की ऊपरी मंजिल भरभराकर गिर गई. मकान का मलबा सड़क पर बिखर गया और इसकी चपेट में एक बाइक आ गई.

गनीमत यह रही कि उस वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ी जनहानि होने से कोई नहीं रोक सकता था. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि इस घटना ने शहर में पुराने और कमजोर मकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

⚠️ प्रशासन पर उठ रहे सवाल, जर्जर मकानों की पहचान और कार्रवाई की मांग

बारिश के मौसम में पुराने भवनों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या नगर में जर्जर मकानों को चिह्नित करने, मकान मालिकों को सावधान करने और संभावित खतरे वाले स्थानों पर एहतियातन कदम उठाने की क्या कार्रवाई की गई है. इमली चौराहे की घटना के बाद यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन ऐसे भवनों की स्थिति का आकलन करेगा, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को होने से रोका जा सके.

स्थानीय समाजसेवी ललित मोहन शर्मा ने बताया, “विजयपुर की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुराने मकान गिरने की ऐसी घटना को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. यदि प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाएगा तो आगे चलकर बड़ी दुर्घटना हो सकती है. प्रशासन को जल्द से जल्द सभी पुराने और खतरनाक मकानों को चिह्नित करना चाहिए.”

👨‍👩‍👦 बाल-बाल बचा मकान मालिक का परिवार, नीचे के हिस्से में होने के कारण टली अनहोनी

मकान मालिक नरेश उपाध्याय ने बताया, “मेरा परिवार इसी मकान में रहता था. नवरात्रि के दौरान साफ-सफाई और खाना बनाने के लिए हम मकान के निचले हिस्से में पहुंचे थे. शनिवार सुबह बारिश के कारण ऊपरी मंजिल अचानक गिर गई. हालांकि परिवार के सभी लोग हादसे के समय नीचे वाले हिस्से में थे. अगर परिवार ऊपरी मंजिल पर होता या मलबा गिरने के समय कोई वहां मौजूद होता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.”

Related Articles

Back to top button