Sidhi Churhat Train Trial News: सीधी के चुरहट में पहली बार पहुंची मेमू ट्रेन, रीवा-चुरहट रेलखंड पर सफल ट्रायल से लोगों में खुशी

सीधी : चुरहट भी रेलमार्ग से जुड़ गया है. पहली बार मेमू ट्रेन चुरहट पहुंची तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. चुरहट के इतिहास में 17 अक्टूबर 2026 की तिथि दर्ज हो गई. इसी दिन रीवा-चुरहट रेलखंड पर ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ. बघवार और रामपुर नैकिन होते हुए ट्रेन चुरहट पहुंची. अभी लोगों को मेमू की नियमित सुविधा के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा.
🛤️ ललितपुर-सिंगरौली रेललाइन पर काम जारी, छात्रों और व्यापारियों को मिलेगी सहूलियत
रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में चुरहट ही नहीं बल्कि सीधी के लिए यह महत्वपूर्ण घटनाक्रम है. सतना से चुरहट तक मेमू ट्रेन पहुंचने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही रेल सुविधा की मांग पूरी हो गई है. ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना के तहत विकसित इस रेलखंड पर ट्रेन संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस रेलखंड से बघवार, रामपुर नैकिन और चुरहट सहित आसपास के क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने में मदद भी मिलेगी. इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को रीवा तथा सतना की ओर आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी.
⏰ सतना से रामपुर नैकिन और वापसी की प्रस्तावित समय-सारणी
सतना से रामपुर नैकिन की प्रस्तावित समय-सारणी:
-
सतना: सुबह 9:15 बजे प्रस्थान
-
कैमा: 9:29 बजे आगमन, 9:30 बजे प्रस्थान
-
सकरिया: 9:39 बजे आगमन, 9:40 बजे प्रस्थान
-
हिनौता रामबन: 9:49 बजे आगमन, 9:50 बजे प्रस्थान
-
बघाई रोड: 10:00 बजे आगमन, 10:01 बजे प्रस्थान
-
तुरकी रोड: 10:11 बजे आगमन, 10:12 बजे प्रस्थान
-
रीवा: 10:25 बजे आगमन, 10:35 बजे प्रस्थान
-
सिलपरा: 11:00 बजे आगमन, 11:02 बजे प्रस्थान
-
गोविंदगढ़: 11:25 बजे आगमन, 11:27 बजे प्रस्थान
-
बघवार: दोपहर 12:03 बजे आगमन, 12:05 बजे प्रस्थान
-
रामपुर नैकिन: दोपहर 12:30 बजे आगमन
रामपुर नैकिन से सतना की प्रस्तावित समय-सारणी:
-
रामपुर नैकिन: दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान
-
बघवार: दोपहर 3:48 बजे
-
गोविंदगढ़: शाम 4:05 बजे
-
सिलपरा: शाम 4:25 बजे
-
रीवा: शाम 5:10 बजे
-
तुरकी रोड: शाम 5:45 बजे
-
बघाई रोड: शाम 5:55 बजे
-
हिनौता रामबन: शाम 6:04 बजे
-
सकरिया: शाम 6:14 बजे
-
कैमा: शाम 6:23 बजे
-
सतना: शाम 7:15 बजे आगमन


