Haryana Weather Update: हिसार समेत प्रदेश में लुढ़का दिन-रात का पारा, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

हिसार: प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश और लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर से दिन-रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है. कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, अक्तूबर के अंत तक दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की पूरी संभावना है. रविवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम था, जबकि नारनौल में तापमान 30 डिग्री रहा. इसके अलावा गुरुग्राम में रात का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा.
🌧️ आगे ऐसा रहेगा मौसम: हल्की ठंड के साथ 24 अक्तूबर को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल फिलहाल राज्य में दिन हल्के गर्म और रातें काफी ठंडी बनी रहेंगी. आगामी 24 अक्तूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे मौसम में और अधिक ठंडक बढ़ने के आसार हैं.





