ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

फर्जी दस्तावेजों से नेपाली युवक बना भारतीय नागरिक, मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। नेपाल से सटे भारतीय क्षेत्रों में विदेशी नागरिकों द्वारा जालसाजी कर भारत की नागरिकता हासिल करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक नेपाली युवक के फर्जीवाड़े से गोरखधंधे का राजफास हुआ है। पुरंदरपुर पुलिस ने आरोपित नेपाली नागरिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

आधार व निर्वाचन कार्ड भी बनवाया

पुरंदरपुर क्षेत्र के वन ग्राम अचलगढ़ निवासी गोरख ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि नेपाल निवासी अनिल, उसकी पत्नी उर्मिला को झांसे में लेकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे उनका बेटा बन गया। पुत्र का दर्जा मिलते ही उसने आधार कार्ड व निर्वाचन कार्ड बनाकर लक्ष्मीपुर के बैंक में खाता खोल लिया और लेन-देन करता रहा। उर्मिला ने भी उसका सहयोग किया। राजस्थान से जब गोरख घर पहुंचे तो उन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। पीडि़त ने नेपाली युवक का आधार व निर्वाचन कार्ड निरस्त कराने की मांग की है। शिकायत के बाद पुरंदरपुर पुलिस ने आरोपित अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ शाह मोहम्मद ने बताया कि विवेचना में स’चाई सामने आ जाएगी।

मुंबई से आए नेपाली युवक की सोनौली में मौत

मुंबई से लौटे नेपाल के नवलपरासी निवासी युवक की बुधवार को सोनौली में मौत हो गई। सोनौली सीमा पर तैनात नेपाल के अधिकारियों ने कोरोना की जांच हुए बिना शव को लेने से इन्कार कर दिया। नवलपरासी के वार्ड नंबर सात, कुडिय़ा निवासी सत्येंद्र विश्वकर्मा (34) मुंबई में ठेला लगाता था। आठ जून को वह सोनौली पहुंचा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिर मौत हो गई। भारतीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शव को सुरक्षित रखा गया है। कोरोना की जांच रिपोर्ट आने के बाद शव नेपाल के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button