ब्रेकिंग
Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर Delhi Kanjhawala Case: कंझावला में खौफनाक वारदात, तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कई बार कुचला Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी और उमस का सितम, 39 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम का हाल Delhi Police Commissioner: अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह Datia By-Election: दतिया में कांग्रेस का प्रचार तेज, जीतू पटवारी ने संभाला मोर्चा, अवधेश नायक को मना... Bilaspur Crime News: बलौदाबाजार के ट्रैफिक SI की पत्नी की शिवनाथ नदी में मिली लाश, 3 दिन से थी लापता CG Congress: फूलोदेवी नेताम के डिनर से गरमाई सियासत, क्या छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया कांग्रेस प्रदेश अध...
टेक्नोलॉजी

Mitron से लेकर Bolo Indya तक, TikTok को टक्कर दे रही हैं ये ऐप्स

नई दिल्ली। बीते कुछ समय में लोगों के बीच शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप्स TikTok काफी लोकप्रिय हुआ है। TikTok का उपयोग आम लोग ही नहीं कई बड़ी हस्तियां भी कर रही हैं। ऐसे में TikTok की लोकप्रियता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं अब शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप के तौर पर भारत में केवल TikTok ही नहीं है, बल्कि इसे टक्कर देने के लिए कई देसी ऐप्स भी लॉन्च किए जा चुके हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं TikTok को टक्कर देने वाले ऐप्स के बारे में।

Mitron

हाल ही में Mitron ऐप काफी चर्चा में रहा, क्योंकि लॉन्च होने के कुछ दिन बाद ही इस ऐप को Google ने अपनी पॉलिसी के उल्लंघन के चलते सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में Google Play Store पर इसकी दोबारा एंट्री हो गई थी। बता दें कि इस ऐप को IIT रूड़की के दो छात्रों ने TikTok के प्रतिद्वंदी के तौर पर बनाया है। Mitron ऐप को Play Store पर अब तक 50 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह भी TikTok की तरह ही एक शॉर्ट वीडियो ऐप है।

Bolo Indya

अगर आप TikTok की बजाय ऐसा ही दूसरा ऐप उपयोग करना चाहते हैं तो उसके लिए Bolo Indya एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस देसी ऐप को मुंबई के एक स्टार्टअप ने लॉन्च किया है। इसमें आपको न्यूज, रिलेशनशिप, इंग्लिश लर्निंग, ट्रैवल, फूड, तकनीक और करियर से जुड़े कई टॉपिक्स पर वीडियो मिलेंगे। यूजर्स अपनी पसंद व उपयोग के मुताबिक विषय चुन सकते हैं। यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, गुजराती, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है।

Roposo

TikTok को टक्कर देने वाले ऐप्स की लिस्ट में Roposo भी शामिल हैं। इस ऐप को गुड़गांव के एक डेवलपर ने लॉन्च किया है और काफी समय से यह बाजार में उपलब्ध है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में काफी लोकप्रिय हुआ है। इस ऐप को अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को कंटेंट क्रिएट करने और वीडियो शेयर करने की सुविधा मिलती है।

Related Articles

Back to top button