ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

कोरोना संकट पर PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक, अफसरों को निर्देश- इमरजेंसी प्लान तैयार करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानगरों विशेष रूप से राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के निरंतर बढते मामलों को देखते हुए स्थिति से निपटने के लिए समन्वित और समग्र योजना बनाने को कहा है। मोदी ने स्वास्थ्य मंत्रालय से राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर आपात योजना बनाने को भी कहा है। प्रधानमंत्री ने अस्‍पतालों में बिस्‍तरों/ पृथक बिस्तरों की शहर-और जिलावार जरूरतों से संबंधित अधिकारप्राप्‍त समूह की सिफारिशों का संज्ञान लिया और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अधिकारियों को राज्‍यों/संघशासित प्रदेशों के साथ परामर्श कर इमरजेंसी प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। उन्‍होंने मंत्रालय को मॉनसून की शुरुआत के मद्देनजर उपयुक्‍त तैयारियां सुनिश्चित करने का भी परामर्श दिया।

पीएम मोदी ने अगले हफ्ते राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक से पहले शनिवार देर शाम वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ देशभर में कोरोना महामारी की स्थिति और इससे निपटने के लिए किए जा रहे उपायों तथा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की मौजूदा और उभरती तथा अगले दो महीने की स्थिति की भी चर्चा की गई।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, स्वास्थ्य सचिव, आईसीएमआर के महानिदेशक और अधिकार प्राप्त समूहों के संयोजकों ने बैठक में हिस्सा लिया। बाद में मोदी ने टि्वट किया कि एक उच्च स्तरीय बैठक में देश भर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। हमने ज्यादा मामलों वाले क्षेत्रों में महामारी से निपटने के लिए भविष्य के रोडमेमैप और उपायों की भी समीक्षा की। बता दें कि 16-17 जून को पीएम मोदी एक बार फिर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

Related Articles

Back to top button