ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
देश

मिशन आगामी विस चुनाव: UP में भी BJP के बड़े नेता करेंगे वर्चुअल रैली, तैयार हो रहा स्टूडियो

लखनऊ: बिहार, ओडिशा, पं. बंगाल के बाद बीजेपी देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी वर्चुअल रैली का प्लान बना रही है। खबरों के मुताबिक बीजेपी कार्यालय में वर्चुअल रैली के लिए स्टूडियो बनकर तैयार हो रहा है। जहां पार्टी के बड़े नेता 15 जून के बाद वर्चुअल रैली करेंगे। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के 6 संगठन क्षेत्रों को ध्यान में रखकर कुल 6 वर्चुअल रैली होगी।

बता दें कि इससे पहले कोरोना संकट के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने बीते 7 जून को वर्चुअल रैली के जरिए बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। इस दौरान शाह ने मोदी सरकार 2.0 के एक साल की उपलब्धियां का जिक्र करते हुए दावा किया कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। वहीं, आरजेडी ने अमित शाह की रैली को हवा-हवाई करार दिया। 

क्या है वर्चुअल रैली?
कोरोना महामारी के दौर में तकनीक के इस्तेमाल से किसी नेता का भाषण लाइव प्रसारण विभिन्न चैनलों और सोशल मीडिया मंच मसलन फ़ेसबुक पेज, यू ट्यूब के ज़रिए लोगों तक पहुंचाना ही वर्चुअल रैली है। इसके ज़रिए आम रैली के दौरान जुटने वाली भीड़ से बचना संभव है। आम रैलियों की तरह इनको टीवी पर भी प्रसारित किया जा सकता है। शाह की रैली का भी कई स्थानीय चैनलों ने सीधा प्रसारण किया। वैसे ऐसे आयोजन का काफ़ी ख़र्चीला माना जाता है। अमित शाह ने अपने भाषण में दावा किया कि इस रैली के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों पर 70 हज़ार एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं। 

Related Articles

Back to top button