ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
झारखण्ड

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

रांची: ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के पावन अवसर पर राज्यभर में उन्हें आदरपूर्वक याद किया जा रहा है। इसी क्रम में राजधानी रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन पहुँचे और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके अदम्य साहस, ऐतिहासिक संघर्ष, निस्वार्थ सेवा भाव और बलिदान को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

राज्यपाल संतोष गंगवार और पूर्व महापौर आशा लकड़ा ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

इस विशेष अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी राजभवन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य और रांची की पूर्व महापौर आशा लकड़ा भी कोकर स्थित समाधि स्थल पहुँचीं और धरती आबा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें सादर नमन किया।

26वें झारखंड स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं, पीएम मोदी का जताया आभार

इस मौके पर आशा लकड़ा ने प्रदेशवासियों को राज्य के 26वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंगल कामना की कि झारखंड निरंतर प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करे। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाए जाने की ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी विशेष रूप से आभार प्रकट किया।

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लड़ने वाले महान जननायक थे बिरसा मुंडा

भगवान बिरसा मुंडा को एक महान जननायक बताते हुए आशा लकड़ा ने कहा कि उन्होंने देश के जनजातीय और संपूर्ण समाज को जागरूक कर जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए एक मजबूत लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ डटकर मुकाबला करते हुए उन्हें यहाँ से खदेड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। आज पूरी दुनिया उनके असीम शौर्य, त्याग और वीरता को नमन कर रही है।

Related Articles

Back to top button