ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
विदेश

पुलिस सुधार पर ट्रंप का फोकस, नए कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

वाशिंगटन। जॉर्ज फ्लॉयड (George Floyd) की मौत के बाद से देश भर में जारी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने एक एक्जीक्यूटीव ऑर्डर पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसके लिए उन्होंने कहा है कि इससे बेहतर पुलिस प्रैक्टिस को प्रोत्साहन मिलेगा। लेकिन उन्होंने अश्वेत पुरुषों और महिलाओं की पुलिस द्वारा की जा रही हत्या से नस्लवाद को लेकर उठे विवाद पर किसी तरह का बयान नहीं दिया।

रोज गार्डन में हस्ताक्षर सेरेमनी से पहले पुलिस के साथ झड़प में मारे गए अनेकों अश्वेत अमेरिकियों के परिजनों से ट्रंप ने मुलाकात की।  उन्होंने मृतकों के लिए दुख जताया और परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की। लेकिन इसके बाद उन्होंने तुरंत अपना टोन बदला और पुलिस को सम्मान और समर्थन की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सुरक्षा के लिए ब्लू रंग के पोशाक में साहसी और वीर पुरुष-महिलाओं को सम्मान और सपोर्ट की आवश्यकता है।

बता दें कि पिछले माह न्यूयार्क पुलिस की हिरासत में अश्वेत अमेरिकी नागरिक फ्लॉयड की मौत हो गई थी। एक अश्वेत पुलिस ने फ्लॉयड के गर्दन को अपने घुटने से कुछ मिनटों तक दबाए रखा जिसके कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि इस तरह की ‘चोकहोल्ड’ वाली मौत पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है।

Related Articles

Back to top button