ब्रेकिंग
Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही... IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद...
देश

Covid-19: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की फिर बिगड़ी तबीयत, ऑक्सीजन सपोर्ट पर

कोविड-19 से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत निमोनिया होने के बाद शुक्रवार को बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार 55 वर्षीय मंत्री का ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद उन्हें अब लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके ऑक्सीजन का स्तर 89 प्वांइट पर गिरने के बाद अब उन्हें लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। उन्हें निमानियो होने की पुष्टि भी हुई है इसलिए हम उन्हें अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री की हालत बेहतर नहीं होती तो हम उन्हें बड़े, निजी केन्द्र में भर्ती कराने पर भी विचार कर रहे हैं। तेज बुखार और ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में भर्ती कराए जाने के एक दिन बाद बुधवार को उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

Related Articles

Back to top button