ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
विदेश

लद्दाख सीमा विवाद पर भारत के समर्थन में आए दुनिया के कई देश, अलग-थलग पड़ा चीन

लद्दाख सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर है । चीन की हिंसक झड़प में अपने 20 जवानों के शहीद होने बाद भारत का गुस्सा सातवें आसमान पर है और दोनों देशों के बीच बिगड़े हालात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। भारत और चीन के मध्‍य बढ़ते तनाव और सैन्‍य संघर्ष के बीच अब कूटनीतिक लड़ाई भी तेज हो गई है। सैन्‍य संघर्ष को लेकर भारत के संयम और दृष्टिकोण की जहां कई देशों ने सराहना व शहीद जवनों के प्रति अपनी संवेदना जताई है वहीं चीन को उसकी दोगली नीतियों के लिए निशाना बनाया जा रहा है।

जी-7 की बैठक में भी दोनों देशों के सैन्‍य संघर्ष का जिक्र करते हुए चीन की कम्‍युनिस्ट पार्टी पर निशाना साधा गया। अमेरिकी सीनेट में भी कई सीनेटरों ने भारत-चीन सीमा पर संघर्ष के उकसावे को लेकर इसका विरोध किया। यूरोपीय संघ ने भी अप्रत्‍यक्ष रूप से चीन के दृष्टिकोण को लेकर दुनिया का अलर्ट किया है। उसने इस मामले में अमेरिका के साथ सहयोग की पेशकश की है। चीन जहां भारत के पड़ोसी नेपाल और पाकिस्तान को भारत के खिलाफ उकसा रहा है, वहीं अंतराराष्‍ट्रीय महाशक्तियों की संवेदना भारत के साथ है। अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, मालदीव जैसे देशों ने जिस तरह से चीन के साथ हुए हिंसक झड़प में मारे गए भारतीय सैनिकों के प्रति अपनी शोक संवेदना जताई है। यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है।

डोकलाम विवाद के दौरान भी जापान, अमेरिका समेत कुछ दूसरे देशों ने भारत का समर्थन किया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय में उप सचिव डेविड स्टिलवेल भारत-चीन झड़प के बार में कहा कि ऐसा लगता है कि जब दुनिया कोरोना वायरस के साथ लड़ाई में जुटी हुई है और सभी जीवन बचाने में व्यस्त हैं तो ऐसा लगता है कि चीन इस हालात का फायदा उठाने के तौर पर देख रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल पोम्पिओ ने एक ट्विट किया कि, हम भारत की जनता के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं, जो चीन के साथ हुए झगड़े में मारे गए भारतीयों को लेकर दुखी हैं।

हम इन मृतक सैनिकों के परिवारों, उनके चाहने वालों को याद रखेंगे। फ्रांस के राजदूत एमानुएल लेनैन ने ट्विट किया कि पिछले कुछ दिनों के भीतर अपने कर्तव्य का निर्वहण करते हुए जिन भारतीय सैनिकों ने अपनी जान दी है हम उनके परिवार के प्रति और भारत की जनता के प्रति गहराइय़ों से संवेदना प्रकट करते हैं। जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने भी लिखा कि गलवन में मारे गए सैनिकों के परिवार के प्रति हमारी संवेदना प्रगट की। मालदीव के विदेश मंत्री अबदुल्ला शाहिद ने मारे गए भारतीय सैनिकों के परिवारों व भारतीय जनता के प्रति हमारी गहरी संवेदना दिखाई।

Related Articles

Back to top button