ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

कश्मीर से आतंकियों के शहर में घुसने की सूचना पर हड़कंप, खुफिया विभाग अलर्ट

नई दिल्ली वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से राजधानी पहले से ही परेशान हैं। वहीं, इसका फायदा उठाकर अातंकी दिल्ली में घुसपैठ की कोशिश में लगे हुए हैं। ताजा खुफिया इनपुट में जानकारी मिली है कि कश्मीर से चार से पांच की संख्या में अातंकी राजधानी में घुसने की फिराक में हैं। इसकी सूचना के बाद दिल्ली की सुरक्षा को हाइ अलर्ट पर कर दिया गया है। जगह-जगह पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता के साथ छानबीन में जुट गई है।

अातंकियों का एक समूह वारदात के लिए कश्मीर से दिल्ली में घुसने की कोशिश में

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि अातंकियों का एक समूह वारदात के लिए कश्मीर से दिल्ली में घुसने की कोशिश में हैं। चार से पांच की संख्या में अातंकी जम्मू-कश्मीर से ट्रक में सवार होकर दिल्ली पहुंच सकते हैं। यह भी कहा गया कि ट्रकों की जांच-पड़ताल तेज होने पर दहशतगर्द बस, कार अथवा टैक्सी का भी प्रयोग कर सकते हैं।

बढ़ी शहर की सुरक्षा

इसकी जानकारी के बाद से ही पुलिस ने दिल्ली की सुरक्षा को हाई अलर्ट पर कर दिया है। इसके तहत जम्मू से दिल्ली अाने वाले ट्रक सहित तमाम वाहनों पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है।

सीमावर्ती इलाकों में पुलिस बरत रही विशेष चौकसी

जम्मू-कश्मीर से दिल्ली आने वाले रास्ते में जहां नाकों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वहीं, जगह-जगह बैरिकेड लगाकर पुलिसकर्मी संदिग्ध वाहनों को रोककर उसकी तलाशी ले रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है, ताकि संदिग्ध को अंजाम से पहले दबोचा जा सके। वहीं, राजधानी के कुछ इलाकों सहित बंद पड़े होटल अौर गेस्ट हाउस पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों की प्रमुख बस अड्डे व रेलवे स्टेशनों पर तैनाती कर दी गई है।सभी जिला के डीसीपी, स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच को इस सूचना के बाद सर्तक रहने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button